प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
डॉ राम लखन वर्मा
लखनऊ- उ.प्र.
राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (गृह मंत्रालय) भारत सरकार लखनऊ के परिसर में बुधवार को प्रेस एनालिसिस आफ एशिया (PAA) के तत्वावधान में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण के पावन दिवस पर नशा मुक्त शिक्षा एवं भारत प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों नशा विरोधी प्रदर्शनी और प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हीरालाल IAS ने युवाओं से राष्ट्रध्वज के सम्मान, सामाजिक दायित्व और नशा-मुक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आव्हान किया और कहा कि जीवन मे नशा सबमें होना चाहिए लेकिन बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब आदि का नही बल्कि किसी अच्छे कार्य करने का नशा होना चाहिए वह कोई भी कार्य हो सकता है।नशा सदैव सकारात्मक होना चाहिए नकारात्मक कभी नही। उन्होंने जोर देकर कहा कि आप जहां भी जाएं वहाँ की पूरी जानकारी लेकर जाएं। विशिष्ट अतिथि आर एल राजवंशी ने युवाओं को नशे की सामाजिक बुराई से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मंजरी चन्द्रा ने की। मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सुरेश कुमार गरिमामयी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभावों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया वहीं नशा विरोधी प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं और आमजनों को जाकरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, शिक्षाविद, समाजसेवी, छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा है कि इस प्रकार के आयोजन समाज में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्टगान और नशा-मुक्त भारत के संकल्प के साथ हुआ।