लखनऊ- उ.प्र.
भू-जल सप्ताह के तत्वावधान में राज्य संग्रहालय लखनऊ में कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमे लखनऊ के कई विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें पेंटिंग चित्र बनाकर भूजल संरक्षण कैसे किया जाय इस पर चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की।

इस महत्वपूर्ण पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान में विजयी प्रतिभागियों को पमाण पत्र, मैडल के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। एवं सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका ने बच्चों से कहा कि आप सभी लोग खुद स्वंय एक जग जल प्रतिदिन बचायेंगे और दूसरों को बचाने के लिए प्रेरित भी करेंगे।