राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर नशा मुक्त एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

लखनऊ में सम्मानित हुए कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा हुए सम्मानित

लखनऊ- उ.प्र.
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय गृह मंत्रालय भारत सरकार लखनऊ के परिसर में प्रेस एनालिसिस आफ एशिया के तत्वावधान में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में डॉ हीरालाल IAS द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2026 बुधवार को लखनऊ में उपस्थित सभी पत्रकारों के साथ कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


यह कार्यक्रम नशा-मुक्त भारत जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया। खासकर युवाओं को बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब जैसे नशा न करने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मंजरी चन्द्रा ने किया।


इस अवसर पर शिक्षा, समाज सेवा पत्रकारिता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओ को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *