स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायबरेली के कवि एवं पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा लखनऊ में हुए सम्मानित

पूर्व सैनिकों, समाज सेवियों साहित्यकारों व मीडिया कर्मियों का हुआ सम्मान

लखनऊ-उ.प्र.
ए.आई.टी.इंस्टीट्यूट एवं आदर्श व्यापारी एसोसिएशन, इंदिरा नगर के सौजन्य से मुंशी पुलिया चौराहे के निकट सूर्या पैलेस में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यता एवं राष्ट्र-भक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि रिटायर्ड कैप्टन शत्रुघ्न सिंह एवं कैप्टन चंदन सिंह नेगी ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि ए सी पी गाजीपुर-लखनऊ अमित कुमार पांडेय जी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर कैप्टन शत्रुघ्न सिंह एवं कैप्टन चंदन सिंह नेगी को राष्ट्र गौरव सम्मान तथा राष्ट्रीय नवल टाइम्स के सम्पादक नवल किशोर त्रिपाठी, अनुज शर्मा एवं शुभम कुमार यादव को मीडिया सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ. राम लखन वर्मा को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।


रायबरेली से पधारे हुए रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के केंद्रीय मीडिया प्रभारी/पत्रकार एवं कवि डॉ. राम लखन वर्मा ने अपनी कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्होंने अमर शहीदों एवं राष्ट्रनायकों को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
अंत में अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त करते हए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्र-भक्ति एवं देश-सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी सहयोगियों को सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई दी। सभी मीडिया बंधुओं का सफल कवरेज के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *