रायबरेली-उ.प्र.
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा मथुरा में 27 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी दिल्ली, विशिष्ट अतिथि विनोद मिश्र दतिया व अनिल कुमार मिश्र कटनी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, सम्मान-समारोह, पुस्तक विमोचन/लोकार्पण एवं हिंदी विचार-गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीमती प्रभा बच्चन श्रीवास्तव जबलपुर ने किया। राधा-कृष्ण की पूजन वंदन के पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। सरस्वती वन्दना सीमा शर्मा मेरठ व गणेश वंदना सोनिया नायडू ने किया। एक विचार गोष्ठी में हिन्दी भाषा के प्रसार-प्रसार का संकल्प लेते हुए उपस्थित सभी साहित्यकारों ने हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा घोषित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी करेंगे।

इस कवि सम्मेलन में डॉ राम लखन वर्मा ‘विद्यावाचस्पति’ को दो सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें हिंदी राष्ट्रभाषा कविता लेखन प्रतियोगिता में ‘सर्वश्रेष्ठ लेखन सम्मान’ और ‘दूसरा ‘हिंदी भक्त सम्मान 2026’ के तहत अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस राष्ट्रीय हिंदी कवि सम्मेलन में कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा ‘विद्यावाचस्पति’ रायबरेली, के सम्मानित होने पर श्रीमती नितिन शर्मा ‘नीति’ भोपाल, बेखुद ब्रजवासी मथुरा, डॉ रमा कान्ता भटनागर आगरा, रुपेश कुलश्रेष्ठ आगरा, हरिहर प्रसाद पाण्डेय रायबरेली के अलावा तमाम कवियों ने खुशी जाहिर की।

राष्ट्रीय स्तर पर हुए इस कवि सम्मेलन का कुशल संचालन सिद्धेश्वरी सराफ शीलू जबलपुर ने किया। अनिल शर्मा समाजसेवी, मित्रो के अलावा उपस्थित सभी रचनाकारों ने डॉ राम लखन वर्मा के सम्मानित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
