दो दिवसीय, द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक महाकुंभ हरिद्वार में सम्मानित हुए रायबरेली के कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार

आयोजक दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार

लखनऊ
दो दिवसीय चले साहित्यक महाकुंभ में प्रथम दिन मुख्य अतिथि मदन कौशिक केबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, अति विशिष्ट अतिथि प्रो.शिशिर पाण्डेय कुलपति रामभद्राचार्य राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट, लोकपाल वर्मा सेवानिवृत्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय उत्तराखंड, विशिष्ट अतिथि स्वामी आशुतोष जी महाराज मोटिवेशनल स्पीकर, विशिष्ट अतिथि डाॅ.विद्यासागर उपाध्याय पार्षद शंकराचार्य परिषद, अध्यक्षता डाॅ.विद्या शंकर चतुर्वेदी सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तराखंड। संचालन मनीष कुमार, मनीषा आवले चौगांवकर, जयप्रकाश उपाध्याय, नेपाली चारु विधा पर देवी पंथी के नेतृत्व में कार्यक्रम, मां गंगा सनातन संस्कृति पर विमर्श, शोध-पत्र वाचन, कवि सम्मेलन हुआ।


मुख्य अतथि स्वामी आनन्दस्वरुप महाराज शाम्शवी पीठाधीश्वर, संस्थापक शंकराचार्य परिषद, राष्ट्रीय अध्यक्ष काली सेना द्वारा रायबरेली काव्य-रस साहित्य मंच के केंद्रीय मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा को देव की नगरी हरिद्वार में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अति विशिष्ठ अतिथि डाॅ. विद्यासागर उपाध्याय पार्षद शंकराचार्य परिषद, आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी पूर्व कुलपति आरा विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय प्रमुख आचार्यकुल, विशिष्ठ अतिथि प्रकाश काला शिक्षाविद, रजनीश सिंह एचओडी शिक्षा विभाग एमओयू प्रभारी रामभद्राचार्य राज्य विश्वविद्यालय चित्रकुट ,अशोक शुक्ला उद्योग जगत, मनीष श्रीवास्तव, मनीषा आवले चौगांवकर, जयप्रकाश उपाध्याय, डाॅ.शिवनाथ सिंह शिव, कुं प्रवल प्रताप सिंह प्रवल, रमेश द्विवेदी उपस्थित रहे।

बौद्धिक, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन की आयोजन समिति में केशव पाण्डेय राष्ट्रीय संयोजक, आचार्य धीरज द्विवेदी याज्ञिक, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, विनय पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पवन कुमार सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सह-संयोजक डॉ राम लखन वर्मा कवि एवं केंद्रीय मीडिया प्रभारी/पत्रकार, मंजुल चतुर्वेदी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, शालिनी रस्तोगी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोषठ, हिमांशु प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,पूनम धस्माना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महुला प्रकोष्ठ, डाॅ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय राष्ट्रीय समन्वयक एवं कार्यक्रम प्रभारी, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *