इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉड्र्स 8 और 9 मार्च को अपनी सिल्वर जुबली जयपुर में मनाएगा। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में होने वाले इवेंट के लिए शुक्रवार शाम करीब 5 बजे शाहरुख खान जयपुर पहुंचे। शाहरुख की एक झलक के लिए एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ जुट गई। शाहरुख ने कार में बैठने के दौरान फ्लाइंग किस देकर फैंस का अभिवादन किया। वे यहां तीन दिन रुकेंगे और 9 मार्च को IIFA अवॉड्र्स में परफॉर्मेंस देंगे। इससे पहले, शाहिद कपूर, नोरा फतेही, निमरत कौर, करिश्मा तन्ना और सिंगर श्रेया घोषाल व मीका सिंह भी जयपुर आए। श्रेया घोषाल और मीका सिंह आईफा अवॉड्र्स में परफॉर्म करेंगे। रेखा, करीना कपूर, करण जौहर, कार्तिक आर्यन जैसे सितारे भी IIFA अवॉड्र्स में शिरकत करेंगे। अवॉड्र्स शो के लिए गुरुवार (6 मार्च) से ही सेलिब्रिटी गेस्ट का पहुंचना शुरू हो गया था। सबसे पहले आने वालों में माधुरी दीक्षित, नुसरत भरूचा, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा शामिल हैं। माधुरी दीक्षित ने गुरुवार को डांस रिहर्सल भी की। आज रात माधुरी दीक्षित का टॉक शो
आईफा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित संवाद सत्र ‘द जर्नी ऑफ वीमेन इन सिनेमा’ आज रात 8:30 बजे आयोजित होगा। इसमें माधुरी दीक्षित और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा एक साथ मंच साझा करेंगी। होटल हयात रीजेंसी, मानसरोवर में इस संवाद का संचालन IIFA की वाइस प्रेसिडेंट नूरीन खान करेंगी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के योगदान, उनके संघर्ष, चुनौतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। करण जौहर और कार्तिक आर्यन करेंगे IIFA अवॉड्र्स होस्ट IIFA डिजिटल अवॉड्र्स 8 मार्च को होंगे, जिसे अपारशक्ति खुराना, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी होस्ट करेंगे। तीनों एक्टर ने गुरुवार को जेईसीसी में होस्टिंग की रिहर्सल की। 9 मार्च को IIFA अवॉड्र्स का ग्रैंड फिनाले करण जौहर और कार्तिक आर्यन होस्ट करेंगे। सेरेमनी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे परफॉर्मेंस देंगे। नुसरत-पारुल ने आमेर महल में किया शूट
आमेर महल में आईफा अवॉड्र्स का शूट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और पारुल गुलाटी साथ नजर आईं। दोनों ने आमेर महल की सीढ़ियां उतरते हुए सीन शूट किया। इस दौरान साथी कलाकार उन पर फूल बरसाते रहे। IIFA अवॉड्र्स और सेलिब्रिटी से जुड़ी PHOTOS… …………. आईफा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… आईफा में आ रहे शाहरुख से महंगा होटल-सुईट करीना-कपूर का:स्टार्स के लिए मेन्यू में बथुए-कैर सांगरी की सब्जी, माधुरी दीक्षित ने की डांस रिहर्सल इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अपना सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन जयपुर में कर रही है। बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो 8 और 9 मार्च को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में होगा। इसमें 100 से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज एक साथ नजर आएंगे। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस इवेंट में शामिल होने के लिए 7 मार्च को जयपुर पहुंचेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)