IND vs BAN पहला टी-20:चक्रवती ने तौहिद को पवेलियन भेजा, मयंक यादव का पहला ओवर मेडन; अर्शदीप को 2 विकेट

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 ग्वालियर में खेला जा रहा है। माधवराव सिंधिया स्टेडियम में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। टीम से मयंक यादव और नितिश कुमार रेड्डी ने डेब्यू किया। बांग्लादेश से नजमुल हुसैन शांतो और महमूदुल्लाह क्रीज पर हैं। टीम ने 7 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने तौहिद हृदॉय को लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। हृदॉय 18 गेंद पर 12 ही रन बना सके। अर्शदीप सिंह 2 विकेट ले चुके हैं, उन्होंने लिटन दास और परवेज हसन इमोन को पवेलियन भेजा। मयंक यादव ने पहला ओवर मेडन फेंका। लिटन ने 4 और इमोन ने 8 रन बनाए। ग्वालियर में 14 साल बाद इंटरनेशनल मैच हो रहा है। मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, नितिश कुमार रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव। बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), परवेज हसन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), जाकेर अली, तौहिद हृदॉय, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, मस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम।