सऊदी अरब के जेद्दाह में IPL मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन चल रहा है। शुरुआत में बड़े चेहरों पर बोली लगी, लेकिन टीमों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन, बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स, CSK के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे, दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ, चेन्नई के बॉलर शार्दूल ठाकुर और हैदराबाद के ओपनर मयंक अग्रवाल नहीं बिके। ऑलराउंडर्स पर टीमों ने बोली लगाई, लेकिन इन्हें ज्यादा कीमत नहीं मिली। नीलामी के दूसरे दिन सबसे महंगे ऑलराउंडर रहे मार्को यानसन, जिन्हें पंजाब ने 7 करोड़ में खरीदा। सैम करन, क्रुणाल पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर जैसे क्वालिटी ऑलराउंडर्स सस्ते में बिके। ऑक्शन के पहले दिन रविवार को कुल 72 खिलाड़ी बिके, जिनमें सबसे महंगे ऋषभ पंत को 27 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। जबकि श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। वहीं, ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ की बोली लगाई।
मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन की हर नीलामी जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…