TDP का आरोप- जगन ने अपने लिए महल बनवाया:रुशिकोंडा पहाड़ी पर बने लग्जरी रिसोर्ट पर 500 करोड़ रुपए खर्चे; यहां बाथरूम भी एयर कंडीशन्ड

आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने के बाद तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने पूर्व सीएम और YSRCP प्रेसिडेंट जगन मोहन रेड्डी पर सार्वजनिक धन के गलत उपयोग का आरोप लगाया है। TDP का कहना है कि जगन ने विशाखापट्टनम में समुद्र के किनारे रुशिकोंडा पहाड़ी पर अपने लिए लग्जरी सी-फेसिंग रिसोर्ट बनवाया है। इसमें जनता का 500 करोड़ रुपए खर्च किया है। TDP विधायक जी श्रीनिवास राव ने NDA डेलिगेशन और पत्रकारों के साथ रिसोर्ट का दौरा किया था। इसके बाद पार्टी ने 16 जून को X पर पोस्ट शेयर करके दावा किया कि इस ​​​​​​रिसोर्ट के इंटीरियर डिजाइन में 33 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। आरोप है कि रिसोर्ट में 15 लाख रुपए की कीमत वाले 200 झूमर लगाए गए हैं। महंगी कलरफुल लाइट्स लगाई गई हैं। बाथरूम से लेकर पूरे रिसोर्ट में सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम है। लग्जरी रिसोर्ट की तस्वीरें… श्रीनिवास राव के दौरे के बाद TDP का दावा YSRCP ने कहा- यह बिल्डिंग सरकार की है
हालांकि, YSRCP ने TDP के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह बिल्डिंग सरकार की है। इसे जगन मोहन की निजी संपत्ति बताना घृणास्पद है। इस रिसोर्ट को टूरिज्म प्रोजेक्टर के तौर पर आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने बनाया है। इसके लिए केंद्र सरकार से मई 2021 में कोस्टल रेगुलेटरी जोन की मंजूरी ली गई थी। TDP के दावे पर पूर्व मंत्री बोले- ये हवेली रेड्डी की नहीं
YSRCP नेता और पूर्व उद्योग मंत्री जी. अमरनाथ ने आरोप लगाया कि TDP रिसोर्ट को ऐसे पेश कर रही है जैसे ये हवेली रेड्डी की है। उन्होंने आगे कहा कि यह संपत्ति प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी के लिए थी, क्योंकि विजाग राजधानी बनने जा रहा था। यह सीएम का कैंप कार्यालय नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि TDP सत्ता में है। राष्ट्रपति, राज्यपाल या अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए रिसोर्ट का यूज कैसे किया जाए। इस पर विचार करने के जगह TDP रिसोर्ट को ऐसे पेश कर रही है जैसे ये जगन का घर हो। ये ठीक नहीं है। अमरनाथ ने कहा कि यह बिल्डिंग सरकार की हैं, रेड्डी या YSRCP की नहीं। यह खबर भी पढ़ें… जगन के पुराने फैसलों पर चंद्रबाबू का फुलस्टॉप, आंध्र में ‘3-कैपिटल’ का गेमओवर​​​​​​ ‘सरकार का आदर्श वाक्य ‘स्टेट फर्स्ट’ होगा। हमें नहीं पता कि हमारी आर्थिक स्थिति क्या है। हम नहीं जानते कि राज्य पर कितना कर्ज है, कहां से पैसा उधार लिया गया और क्या गिरवी रखा गया। हम ‘स्टेट फर्स्ट’ के साथ काम करेंगे और सभी के डेवलपमेंट का टारगेट रखेंगे।’ TDP ने लोकसभा की 25 सीटों में से 16 और विधानसभा की 175 में से 135 सीटें जीती हैं, यानी अब आंध्र की सियासत और डेवलपमेंट की चाबी चंद्रबाबू नायडू के पास लौट आई है। पूरी खबर पढ़ें… चंद्रबाबू परिवार की संपत्ति 5 दिन में ₹858 करोड़ बढ़ी, 35.71% हिस्सेदारी वाले हेरिटेज फूड्स के शेयर 55% चढ़े​​​​​ चंद्रबाबू नायडू परिवार की संपत्ति पिछले 5 दिनों में ही 858 करोड़ रुपए बढ़ी है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार हेरिटेज फूड्स के शेयरों में इस दौरान 55% का उछाल आने से ऐसा हुआ है। हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर पार्टी प्रमुख चंद्र बाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश हैं। चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पूरी खबर पढ़ें…