अमेरिका जापान और दक्षिण कोरिया पर 25% टैरिफ लगाएगा:ट्रम्प का ऐलान- भारत समेत 12 से ज्यादा देशों को टैरिफ लेटर भेजेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ऐलान किया है कि 1 अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगेगा। रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रम्प ने यह भी कहा कि वे सोमवार को भारत समेत 12 से ज्यादा देशों के नेताओं को टैरिफ लेटर भेज रहे हैं। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि उन्होंने भारत समेत कई देशों के नेताओं को पत्र भेजे हैं। इन लेटर्स में जापान और दक्षिण कोरिया के सामानों पर 25% टैरिफ लगाने की बात कही गई है। भारत को भी आज ऐसा ही एक लेटर मिल सकता है, जिसमें 26% टैरिफ (16% नया और 10% मौजूदा) का जिक्र हो सकता है। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। अगर यह 9 जुलाई से पहले यह समझौता नहीं हुआ, तो भारत पर 26% टैरिफ लागू हो सकता है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…