उन्नाव में भीषण हादसा, 18 यात्रियों की मौत:डबल डेकर बस की टैंकर से टक्कर, बिहार से दिल्ली जा रही थी

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टैंकर और डबल डेकर बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई। 30 घायल हैं। हादसा इतना भीषण है कि बस कई पलटी खाती हुई टुकड़ों में बंट गई। डीएम और एसपी मौके पर हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा सुबह 4:30 बजे बांगरमऊ कोतवाली के पास हुआ। हादसे के वीडियो सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि अस्पताल के बाहर लाशें बिखरी पड़ी हैं। 3 तस्वीरें देखिए… बस बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही थी। उन्नाव में बांगरमऊ पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने ओवरटेक किया। ओवरटेक के दौरान बस अनियंत्रित हो गई और टैंकर से टकरा गई। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। बांगरमऊ इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गए। यहां डॉक्टरों ने 18 लोगों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने गंभीर घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है। खबर अपडेट की जा रही है….