ओमान की मस्जिद में गोलीबारी, 4 की मौत:शिया मुस्लिमों का धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, घायलों में पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल

ओमान में एक मस्जिद के पास हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मंगलवार सुबह ओमान की राजधानी मस्कट में वादी अल-कबीर मस्जिद के पास शूटिंग हुई। अलजजीरा के मुताबिक, मस्जिद में शियाओं से जुड़ा एक धार्मिक कार्यक्रम हो रहा था। ओमान की पुलिस ने कहा है कि इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। हमला किसने किया फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर हमले से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो के मुताबिक गोलीबारी शुरू होते ही मस्जिद में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पास में मौजूद इमाम अली मस्जिद में पनाह ली। सबसे पहले मैप में देखिए हमले की लोकेशन… घायल पाकिस्तानियों से मिले PAK राजदूत
अलजजीरा के मुताबिक, हमले में कुछ पाकिस्तानी नागरिक भी घायल हुए हैं। पाकिस्तान के राजदूत ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात भी की। वहीं मस्कट में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ओमान को मिडिल ईस्ट का बिचौलिया कहा जाता है। वह अक्सर तनाव की स्थिति में देशों के बीच संधि करवाने और संतुलन बनाए रखने का काम करता है। ओमान में क्राइम रेट बेहद कम है। यहां आमतौर पर इस तरह के हमले नहीं होते हैं। मस्जिद में ‘आशूरा’ मना रहे थे शिया मुस्लिम
ओमान में शिया मुस्लिम मंगलवार को ‘आशूरा’ मना रहे थे। इस दिन शिया 7वीं सदी में पैगंबर मुहम्मद के पोते इमाम हुस्सैन की युद्ध में हुई शहादत को याद करते हैं। कई शिया मुस्लिम इस दिन इराक में इमाम हुस्सैन की दरगाह पर जाते हैं। साथ ही वे व्रत भी रखते हैं। ओमान की 86% आबादी मुस्लिम है। इनमें 45% सुन्नी मुस्लिम और 45% इबादी मुस्लिम हैं। वहीं देश में 5% आबादी शियाओं की है। यह खबर भी पढ़ें… ईरान के रास्ते ओमान से ट्रेड बढ़ाएगा भारत:पाकिस्तान और चीन का बढ़ता प्रभाव वजह, ओमान भारतीय सामानों पर टैक्स घटाएगा​​​​​​ ईरान के कई देशों के साथ जारी तनाव के बीच भारत ईरानी रास्ते से ओमान में ट्रेड बढ़ाएगा। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, चीन और पाकिस्तान के ओमान के साथ बढ़ते ट्रेड को देखते हुए भारत ओमान के साथ ट्रेड बढ़ाना चाहता है। पूरी खबर पढ़ें… कुरान के पन्ने जलाने वाली पाकिस्तानी महिला को उम्रकैद: ईशनिंदा का आरोप था; 14 दिन पहले छात्र को मौत की सजा सुनाई गई थी पाकिस्तान की एक कोर्ट ने एक 40 साल की महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसने कुरान के पन्ने जलाए थे। इसके बाद महिला पर ईशनिंदा के आरोप लगाए गए थे। ऐसे ही एक मामले में 9 मार्च को कोर्ट ने 22 साल के छात्र को मौत की सजा सुनाई और 17 साल के छात्र को उम्रकैद की सजा दी थी। पूरी खबर पढ़ें…