दिल्ली में आज BIMSTEC विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव का 5वां पूर्ण सदस्य देश बना बंग्लादेश। वहीं, IRS ऑफिसर को नाम और लिंग बदलने की मंजूरी मिली। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… समिट (SUMMIT)
1. दिल्ली में आज BIMSTEC विदेश मंत्रियों की बैठक : नई दिल्ली में आज यानी 11 जुलाई को बिम्सटेक (BIMSTEC) विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। यह बैठक दो दिन चलेगी। इसमें श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के विदेश मंत्री शामिल हो रहे हैं। 2. कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव का 5वां पूर्ण सदस्य देश बना बंग्लादेश : कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) की 8वीं उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (DNSA) स्तर की बैठक 10 जुलाई, 2024 को मॉरीशस द्वारा वर्चुअली आयोजित की गई। भारत, मॉरीशस, मालदीव और श्रीलंका ने बांग्लादेश का CSC के 5वें सदस्य के रूप में स्वागत किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
3. IRS ऑफिसर को नाम और लिंग बदलने की मंजूरी मिली : भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) की एक ऑफिसर को लिंग परिवर्तन करने की मंजूरी दे दी है। इस डिसीजन के बाद मिस एम. अनुसूया को भविष्य में मिस्टर एम. सूर्या के नाम से जाना जाएगा। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)
4. यूपी में राज्य पक्षी सारस की आबादी बढ़ी : 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश के वन विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 2024 ग्रीष्मकालीन जनगणना के आंकड़ों के अनुसार राज्य पक्षी, सारस की कुल आबादी राज्य में बढ़कर 19,918 हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 396 सारस पक्षी की वृद्धि हुई है। इंपॉर्टेंट डे (IMPORTANT DAY)
5. वर्ल्ड पॉपुलेशन डे 2024 : हर साल 11 जुलाई को दुनिया भर में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया जाता है। यह दिन पॉपुलेशन के बढ़ने के पर्यावरण और विकास पर पड़ने वाले प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
6. ब्रिटेन में भारतीय मूल की सांसद ने भगवद गीता पर हाथ रख शपथ ली : ब्रिटेन की संसद में 10 जुलाई को भारतीय मूल की सांसद शिवानी राजा ने भगवद गीता पर हाथ रख कर सांसद पद की शपथ ली। उन्होंने ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी से लीस्टर ईस्ट सीट से जीत दर्ज की है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
11 जुलाई का इतिहास : साल 2006 में आज के दिन मुंबई की लोकल ट्रेनों में एक के बाद एक हुए लगातार 7 बम धमाके हुए थें। शाम के करीब शाम 6 बजकर 24 मिनट पर अचानक पहला धमाका होता है। इसके बाद एक के बाद एक करीब अलग-अलग मिनटों पर सात बम धमाके हुए। आखिरी विस्फोट करीब 6 बजकर 35 मिनट पर हुआ था। माटुंगा रोड, माहिम जंक्शन, बांद्रा, खार रोड, जोगेश्वरी, भयंदर और बोरिवली इन जगहों पर सात धमाके हुए थे।