करेंट अफेयर्स 12 जुलाई:केंद्र सरकार ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया, सीएम विष्णुदेव साय ने 15 इंटरसेप्टर व्हीकल लॉन्च किए

आलिया नीलम पाकिस्तान की पहली महिला जज बनीं। UN) ने वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट्स 2024 रिपोर्ट जारी की। वहीं, पोपोय की एक्ट्रेस शेली डुवैल का निधन हुआ। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित: 12 जुलाई को केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित किया। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर इसका गजट नोटिफिकेशन शेयर कर जानकारी दी। लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT) 2. सीएम विष्णुदेव साय ने 15 इंटरसेप्टर व्हीकल लॉन्च किए: 12 जुलाई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 15 नई इंटरसेप्टर व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इंटरसेप्टर व्हीकल को सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए लॉन्च किया गया है। रैंक एंड रिपोर्ट (RANK REPORT) 3. 2060 तक भारत की जनसंख्या 1.7 अरब होगी: 11 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र (UN) ने वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट्स 2024 रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जनसंख्या 2060 के दशक की शुरुआत में लगभग 1.7 अरब तक पहुंचने का अनुमान है। निधन (OBITUARY) 4. पोपोय की एक्ट्रेस शेली डुवैल का निधन: 11 जुलाई को हॉलीवुड एक्ट्रेस शेली डुवैल का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित थीं। शेली ने मशहूर टीवी सीरियल और फिल्म ‘पोपोय’ में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. आलिया नीलम पाकिस्तान की पहली महिला जज बनीं: 11 जुलाई को आलिया नीलम ने पाकिस्तान की पहली महिला जज के रूप में शपथ ली। उन्हें लाहौर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस मलिक शहजाद की जगह नियुक्त किया गया। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 12 जुलाई का इतिहास: 1949 में आज के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर लगा बैन 16 महीने बाद हटा था। ये बैन महात्मा गांधी के निधन के 4 दिन बाद 4 फरवरी 1948 को लगाया गया था। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। उस समय गोडसे RSS का सदस्य था।