दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो नवंबर में महाराष्ट्र और झारखंड के साथ दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव करके दिखाएं। हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। नहीं तो मान लें कि वे हार गए, डर गए। केजरीवाल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री दिल्ली चुनाव से पहले NDA शासित 22 राज्यों में मुफ्त बिजली देने की घोषणा करेंगे तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा। केजरीवाल ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। केजरीवाल बोले- हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में डबल इंजन सरकारें खत्म हो रहीं
केजरीवाल ने कहा, ‘हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की डबल इंजन सरकारें खत्म हो रही हैं। झारखंड और महाराष्ट्र में भी यही होगा। डबल इंजन सरकार का मतलब महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है। दिल्ली में चुनाव आने वाले हैं। दिल्ली में आकर ये (भाजपा) कहेंगे कि डबल इंजन सरकार बना लो। आप तब पूछना कि 10 साल हरियाणा में डबल इंजन सरकार रही। उन्होंने ऐसा क्या किया है कि लोग उनके नेताओं को अपने गांवों में नहीं जाने दे रहे हैं।’ केजरीवाल ने कहा, ‘यूपी में पिछले 7 साल से डबल इंजन की सरकार है। लोकसभा चुनाव में उनकी सीटें आधी हो गईं। मणिपुर में भी 7 साल से डबल इंजन की सरकार है। मणिपुर दो साल से जल रहा है।’ केजरीवाल बोले- दिल्ली को LG राज से मुक्त कराएंगे
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा गरीब विरोधी है। उन्होंने दिल्ली में बस मार्शलों, डेटा एंट्री ऑपरेटरों को हटा दिया। होम गार्डों का वेतन रोक दिया। दिल्ली में लोकतंत्र नहीं है, LG राज है। हम दिल्ली को LG राज से मुक्त कराएंगे और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली को 6 रेवड़ियां दीं- बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा, स्वास्थ्य और शिक्षा। भाजपा सत्ता में आई तो सब छीन लेगी। केजरीवाल ने केंद्र पर जेल में इंसुलिन सप्लाई रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरी इंसुलिन सप्लाई रोक दी गई। मेरी किडनी फेल हो सकती थी। मेरी मौत हो सकती थी। भाजपा ने केजरीवाल से 6 सवाल पूछे दूसरी तरफ भाजपा ने कहा है कि बेहतर होगा कि केजरीवाल AAP कार्यकर्ताओं को भाषण देने और ‘जनता की अदालत’ का नाटक करने के बजाय जनता के सवालों का जवाब दें। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल से छह सवालों के जवाब मांगे हैं। केजरीवाल ने 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर पहली ‘जनता की अदालत’ जनसभा की थी। उन्होंने दिल्ली शराब नीति केस में 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आने के बाद 17 सितंबर को CM पद से इस्तीफा दे दिया था। 21 सितंबर को आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गईं। 22 सितंबर को केजरीवाल ने भागवत से पूछा- मोदी के लिए 75 साल में रिटायरमेंट क्यों नहीं
केजरीवाल ने 22 सितंबर को ‘जनता की अदालत’ में मोहन भागवत से 5 सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा, ‘जब 75 साल में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र जैसे नेताओं को रिटायर कर दिया तो ये नियम मोदी पर लागू क्यों नहीं। अमित शाह कह रहे हैं कि मोदी पर लागू नहीं होगा। भागवत जी जवाब दीजिए।’ केजरीवाल ने अपने इस्तीफे पर कहा- सत्ता और कुर्सी का लालची नहीं हूं। भाजपा ने भ्रष्टाचारी और चोर कहा तो दुख हुआ। लांछन के साथ कुर्सी तो क्या सांस भी नहीं ले सकता हूं, जी भी नहीं सकता। अगला दिल्ली चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा है, अगर ईमानदार लगूं तो ही वोट देना। पूरी खबर पढ़ें … केजरीवाल ने 9 साल बाद CM आवास छोड़ा, AAP सांसद के बंगले में शिफ्ट हुए
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 अक्टूबर को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास खाली कर दिया। वे लुटियंस दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हो गए। यह बंगला पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को दिया गया है। केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, माता-पिता और दोनों बच्चों के साथ शिफ्ट हुए। अशोक मित्तल और उनकी पत्नी ने सभी का अपने घर में स्वागत किया। मित्तल ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि केजरीवाल गेस्ट के तौर पर मेरे घर में शिफ्ट हुए हैं। केजरीवाल ने जब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने का ऐलान किया था। AAP ने कहा था कि केजरीवाल नया घर देख रहे हैं। वे ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां रहने में कोई विवाद न हो। AAP ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार से केजरीवाल को नेशनल पार्टी के प्रमुख के तौर पर आवास मुहैया कराने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं आया था। पूरी खबर पढ़ें … केजरीवाल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब के कारोबारी और AAP सांसद के घर रहेंगे केजरीवाल, LPU के संस्थापक-चांसलर हैं अशोक मित्तल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट हुए हैं। अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद और फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक और चांसलर हैं। मित्तल पंजाब के बड़े कारोबारी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका बड़ा नाम है। पूरी खबर पढ़ें… CM आवास के बाद क्या केजरीवाल की सिक्योरिटी भी छिनेगी, इस्तीफे के बाद सैलरी और भत्तों पर क्या असर दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफे के बाद केजरीवाल को दी जाने वाली ‘जेड प्लस’ कैटेगरी की सिक्योरिटी घटाई जा सकती है। इसमें 10 NSG कमांडो व पुलिसकर्मियों सहित 55 कर्मियों का सुरक्षा घेरा हाेता है। सुरक्षा एजेंसियां केजरीवाल को होने वाले खतरे को ध्यान में रखकर फैसला लेंगी कि केजरीवाल को सुरक्षा देना है या नहीं। पूरी खबर पढ़ें