विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत Vs पाकिस्तान:हर हाल में जीत जरूरी, न्यूजीलैंड से पहला मैच हारी थी भारतीय टीम

भारतीय विमेंस टीम टी-20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान से मुकाबला करेगी। भारत को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करना ही होगा। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि इस टूर्नामेंट में वह पाकिस्तान पर हावी रही है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने 5 मैच जीते। पाकिस्तान 2 मुकाबले ही जीत सका है। दोनों टीमों के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स से पहले मैच डिटेल्स… मैच डिटेल्स… भारत vs पाकिस्तान
कब: 6 अक्टूबर
कहां: इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
टॉस: 3 PM. मैच स्टार्ट: 3:30 PM दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 10 ही टीमें हिस्सा ले रही हैं। 5-5 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-ए में है। भारत के अलावा इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। एक टीम ग्रुप स्टेज में 4 मैच खेलेगी। ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली 2-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। मैच की अहमियत
दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में दूसरा मैच होगा। जहां पाकिस्तान अपना पहला मैच जीतकर ग्रुप-ए पॉइट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं भारत पहला मैच हारकर पांचवें नंबर पर है। भारत के लिए यह मैच काफी अहम होगा। क्योंकि इस ग्रुप से टॉप-2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी, ऐसे में भारतीय टीम यह मैच जीतकर रेस में बने रहना चाहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम मजबूत
भारतीय विमेंस टीम टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान पर हावी रही है। दोनों के बीच 2009 से अब तक 15 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत को 12 और पाकिस्तान को 3 मैचों में जीत मिली। दोनों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला इसी साल जुलाई में एशिया कप के दौरान खेला गया। जिसमें भारत को 7 विकेट से जीत मिली थी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, आशा शोभना और रेणुका सिंह। पाकिस्तान : फातिमा सना (कप्तान), मुनिबा अली, गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, अमैमा सोहेल, निदा डार, तुबा हसन, आलिया रियाज, डायना बेग, नसरा संधू और सादिया इकबाल।