उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। यात्री गौरीकुंड से 3 किलोमीटर दूर चिरवासा में बने पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम की तरफ जा रहे थे, जब वे पत्थरों की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी रुद्रप्रयाग डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट के नंदन सिंह रजवार ने दी है। मारे गए लोग कहां से थे, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि NDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुमाऊं क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट और गढ़वाल क्षेत्र के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 जुलाई को चंपावत, नैनीताल व उधमसिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून समेत प्रदेश के बाकी जनपदों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये खबर भी पढ़ें… चार धाम के नाम पर दूसरे मंदिर-ट्रस्ट नहीं बनेंगे, उत्तराखंड सरकार का फैसला देश में चार धाम- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के नाम से दूसरा मंदिर या ट्रस्ट नहीं बनेगा। मंदिरों से मिलता-जुलता नाम रखने पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 18 जुलाई को हुई कैबिनेट मीटिंग में इस पर कानून बनाने का फैसला किया गया है। दरअसल, 10 जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी में ‘श्री केदारनाथ धाम’ नाम से मंदिर का शिलान्यास हुआ था। इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे। 15 जुलाई को मुंबई में गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रमुख संतों ने इसका विरोध किया था। पढ़ें पूरी खबर…