गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, NDRF तैनात:नागपुर के कॉलेज से 50 स्टूडेंट्स का रेस्क्यू; 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार सुबह के तीन घंटे के दौरान भारी बारिश हुई। पानी कई निचले इलाकों में घुस गया, जिसके चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई। शहर के हुडकेश्वर नगर में बाढ़ के चलते करीब 50 स्टूडेंट्स अपने कॉलेज में फंस गए थे, जिनका रेस्क्यू किया गया। वहीं, गुजरात के सौराष्ट्र में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते गांवों का संपर्क कट गया और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिसके चलते कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। यहां राहत कार्य शुरू किए गए हैं और NDRF की टीमें तैनात की गईं। देवभूमि द्वारका के द्वारका तालुका में शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 163 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद जूनागढ़ में 133 मिमी बारिश और गिर सोमनाथ जिले के पाटन-वेरावल में 117 मिमी बारिश दर्ज की गई। कच्छ के नखत्राणा में झरना ओवरफ्लो, बबूल के पेड़ से 2 घंटे लटके रहे 2 लोग गुजरात के नखत्राणा में भारी बारिश से पलारधुना झरने में पानी बढ़ने के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। झरना घूमने गए 2 लोग इसमें फंस गए और 2 घंटे तक बबूल के पेड़ के सहारे लटके रहे। आस-पास के लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर इन दोनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। कहां भारी और कहां बहुत भारी बारिश का अलर्ट बहुत भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड, असम, मेघालय, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, कर्नाटक भारी बारिश का अलर्ट: हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट: बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश देशभर में मौसम का असर… कर्नाटक: कर्नाटक के भूस्खलन प्रभावित उत्तर कन्नड़ जिले भारी बारिश के चलते 17 जुलाई को लैंडस्लाइड की घटना हुई। इसके बाद से इलाके में लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है। इस लैंडस्लाइड में 10 लोगों के लापता होने की शिकायत मिली थी, जिसमें से 7 की डेडबॉडी बरामद कर ली गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बाकी 3 लोगों की तलाश भी की जा रही है। ओडिशा: ओडिशा की चिलिका झील के पास तटीय क्षेत्र पर शनिवार को एक डिप्रेशन बना। मौसम विभाग के मुताबिक इसके ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ऊपर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। 1 जून से 18 जून तक राज्य में 394.1 मिमी की नॉर्मल बारिश के मुकाबले 288.3 मिमी बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश: सिरमौर जिले के रैतुआ गांव में शुक्रवार देर रात बादल फटने के चलते भारी बारिश में व्यक्ति बह गया। 27 जून से अब तक राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 40 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के मौसम विभाग कार्यालय ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगले 24 घंटों में सिरमौर और शिमला के कुछ क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड आ सकता है। वहीं 23 जुलाई को राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड: मौसम कार्यालय ने उत्तराखंड में रविवार और सोमवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया और कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में इस अवधि में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। देशभर से बारिश की फोटोज… आगे कैसा रहेगा मौसम… मध्य प्रदेश: सीजन का पहला स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश में सीजन का पहला स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। अगले 3 दिन पूरे प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट है। रविवार को भोपाल और नर्मदापुरम में सुबह से कभी तेज कभी धीमी बारिश हो रही है। इंदौर समेत कुल 31 जिलों में तेज पानी गिरने की संभावना है। विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में 24 घंटे के अंदर 4.5 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 23 जुलाई से मानसून के एक्टिव होने की संभावना बिहार में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार से धीरे-धीरे मानसून एक्टिव होने लगेगा। वहीं, 23 जुलाई से प्रदेश के तमाम हिस्सों में मानसून एक्टिव होने के साथ साथ भारी बारिश होने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, गोरखपुर में 82 तो बागपत में 67.5 MM हुई बरसात यूपी में 10 दिन के इंतजार के बाद अब बारिश की चेतावनी जारी हो गई है। 14 जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 56 जिलों में बिजली चमकने और बादल छाने का अनुमान है। शुक्रवार को यूपी के 14 जिलों में बारिश हुई। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 82MM बारिश गोरखपुर में हुई। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 9 जिलों में यलो, 6 में ऑरेंज अलर्ट, किसान का मोबाइल फटा,खेत गया नाबालिग भी चपेट में छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 6 जिलों बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर, राजनांदगांव और खैरागढ़-छुईखदान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट; झालावाड़, चित्तौड़गढ़, पाली, भीलवाड़ा में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा​​​​​​​ राजस्थान के सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में तेज बारिश हो सकती है। राजस्थान में अब तक के मौसम की स्थिति देखें तो कुल 150.6MM बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अभी कमजोर पड़ा मानसून, नॉर्मल से 41% कम बारिश हिमाचल प्रदेश में कल से मानसून एक्टिव हो सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 22 व 23 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जुलाई को पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 6 जिलों में यलो अलर्ट, मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ बढ़ेगा​​​​​​​ हरियाणा मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन प्रदेश में बारिश की संभावना है। आज रात से मौसम बदलेगा, जिसका असर 24 जुलाई तक रहेगा। 22 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश का यलो अलर्ट है। बारिश कम होने के कारण तापमान दोबारा से 40 डिग्री को पार कर गया है। दिन में उमस से लोग परेशान है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: सुबह 10 बजे तक बारिश का अलर्ट, 21 जुलाई से मानसून एक्टिव; बठिंडा का तापमान 40 डिग्री पंजाब में मानसून के बावजूद बारिश न होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब के बठिंडा में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, 24 घंटे के अंदर पंजाब के तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और औसत तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…