इजराइल और ईरान के बीच 5 वे दिन भी संघर्ष जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सभी लोगों को तुरंत ईरान की राजधानी तेहरान खाली करने की चेतावनी जारी की है। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है। वहीं, इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक इंटरव्यू में कहा- हम वही कर रहे हैं जो हमें करना है। नेतन्याहू ने दावा किया कि खामेनेई की हत्या से निशाना बनाना संघर्ष को बढ़ाएगा नहीं, बल्कि इसे खत्म करेगा। दूसरी तरफ इजराइल ने सोमवार शाम सेंट्रल ईरान पर फिर से एयरस्ट्राइक की। इजराइल एयरफोर्स ने ईरानी की राजधानी तेहरान में नेशनल टीवी न्यूज चैनल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) की बिल्डिंग पर बम गिराए। घटना के समय टीवी एंकर लाइव शो होस्ट कर रही थी। वह बम धमाके में बाल-बाल बच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें एंकर को स्टूडियो से भागते हुए देखा गया। उसके पीछे की स्क्रीन काली हो गई। स्टूडियो मलबे और धुएं से भर गया। एक शख्स अल्लाहु अकबर कहते सुनाई दिया। ईरानी हमले से इजराइल में 3 जगहों पर 8 की मौत… इजराइल-ईरान संघर्ष की 5 फुटेज… इजराइल-ईरान संघर्ष के पिछले 3 दिनों का अपडेट… इजराइल-ईरान टकराव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें- 1. इजराइली हमले में 138 ईरानियों की मौत: रक्षा मंत्री की धमकी- तेहरान जला देंगे 2. ईरान पर फिर इजराइली एयरस्ट्राइक शुरू: दोबारा न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले 3. ट्रम्प का दावा- ईरान और इजराइल का समझौता होगा; दोनों देशों में लड़ाई जारी इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…