ट्रम्प थोड़ी देर में G7 समिट छोड़कर अमेरिका लौटेंगे:बैठक में इजराइल-ईरान मुद्दे पर सहमति बनना मुश्किल; पीएम मोदी कनाडा पहुंचे

इजराइल-ईरान तनाव का असर G7 समिट पर भी दिख रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कुछ देर में समिट को बीच में छोड़कर अमेरिका लौट रहे हैं। व्हाइट हाउस ने मंगलवा सुबह बताया कि मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते ट्रम्प ने यह फैसला लिया है। हालांकि, अपने बयान में ईरान-इजराइल जंग का जिक्र नहीं किया है। इस बीच ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा- ईरान को परमाणु ‘समझौते’ पर हस्ताक्षर करने चाहिए। ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रख सकता है। मैंने यह बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए। समिट के पहले दिन सभी 7 सदस्य देश ने इजराइल-ईरान संघर्ष विराम पर एक राय बनाने के लिए प्रस्ताव लाने की कोशिश की, लेकिन ट्रम्प जी7 के जॉइंट बयान पर साइन करने को तैयार नहीं है। इस बीच पीएम मोदी कनाडा पहुंच गए हैं। G7 समिट का पहला दिन- 3 वजहों से ट्रम्प चर्चा में G7 समिट के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…