जम्मू-कश्मीर के डोडा में सोमवार रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ। वाइट नाइट कॉर्प्स ने X पोस्ट में जानकारी दी कि खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा के उत्तरी इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया है। पोस्ट के मुताबिक रात करीब 9 बजे सुरक्षाबलों का आतंकवादियों से सामना हुआ। इस दौरान भारी गोलीबारी हुई। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ सैनिकों को चोटें आई हैं। अभियान जारी रखने के लिए अतिरिक्त सैन्यबल को उस क्षेत्र में भेजा गया है। अभियान जारी है। जम्मू डिविजन के डोडा में यह 32 दिन में पांचवां एनकाउंटर है। इससे पहले 9 जुलाई को एनकाउंटर हुआ था। यहां 26 जून को एक हमला और 12 जून को दो हमले हुए थे। सभी हमलों के बाद मुठभेड़ हुई थी। डोडा डिविजन में 32 दिन में पांचवां एनकाउंटर पहला एनकाउंटर- तारीख: 11 जून, रात 1-2 बजे क्या हुआ: आतंकियों ने डोडा के भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर फायरिंग की। 5 जवान और एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली। दूसरा एनकाउंटर- तारीख: 12 जून, रात 8:20 बजे क्या हुआ: डोडा के गंडोह में कोटा टॉप में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के कॉन्स्टेबल फरीद अहमद जख्मी हो गए। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डोडा में भर्ती कराया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। तीसरा एनकाउंटर- तारीख: 26 जून, सुबह 9:50 बजे क्या हुआ: 3 आतंकी मारे गए
डोडा जिले के गंडोह इलाके में 26 जून को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। सुबह 2-3 आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था, जिसके बाद सुबह 9.50 बजे एनकाउंटर शुरू हुआ था। इस एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप का जवान भी घायल हुआ था। चौथा एनकाउंटर- तारीख: 9 जुलाई, शाम करीब 5 बजे क्या हुआ- किसी आतंकी के मरने की खबर नहीं
डोडा के गढी भगवा इलाके में शाम को शुरू हुए एनकाउंटर में सेना और आंतकियों की तरफ से लगातार फायरिंग हुई। इलाके में 2-3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका थी। मुठभेड़ रुकने तक किसी आतंकी के मरने की खबर नहीं मिली। 8 जुलाई को कठुआ में आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हुए
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 8 जुलाई को आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबल दो ट्रकों में कठुआ से करीब 123 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार ब्लॉक के माछेड़ी इलाके के बडनोटा में दोपहर 3.30 बजे पहाड़ी इलाके में पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। रास्ता कच्चा था, गाड़ी की रफ्तार भी धीमी थी। एक तरफ ऊंची पहाड़ी और दूसरी तरफ खाई थी। आतंकियों ने पहाड़ी से घात लगाकर सेना के ट्रक पर पहले ग्रेनेड फेंका, फिर स्नाइपर गन से फायरिंग की। सेना ने भी काउंटर फायरिंग की, लेकिन आतंकी जंगल में भाग गए। हमले में 3 से 4 आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई। एडवांस हथियारों से लैस ये आतंकी हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करके आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों को हमले में लोकल गाइड ने भी मदद पहुंचाई है। उन्होंने आतंकियों को खाना और हमले के बाद छिपने में भी मदद की। पूरी खबर यहां पढ़ें… रविवार 14 जून को कुपवाड़ा में 3 आतंकी मारे गए
जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के पास सुरक्षाबलों ने रविवार को 3 आतंकियों को मार गिराया। तीनों लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इनके पास से पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किए गए। तीनों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। मामले में जांच जारी है। अभी भी एनकाउंटर जारी है। इससे पहले 22 जून को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया था। घटना गोहलन इलाके में हुई थी। 19 जून को जम्मू-कश्मीर के बारामूला के हादीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ था, जिसमें दो आतंकी मारे गए, जबकि स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप का एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हुए। पूरी खबर यहां पढ़ें…