दीपावली आज:पूजा करते समय देवी लक्ष्मी के 12 नामों का करें जप, जानिए देवी के 12 नामों का अर्थ

आज (31 अक्टूबर) दीपावली मनाई जा रही है, पंचांग भेद की वजह से कुछ जगहों पर कल यानी 1 नवंबर को दीपावली मनेगी। इस दिन देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए कई मंत्र, स्तुति और आरतियां हैं। इन एक स्त्रोत्र ऐसा है, जिसमें देवी लक्ष्मी के 12 नाम बताए गए हैं। इन 12 नामों का जप करते हुए की गई पूजा जल्दी सफल हो सकती है, ऐसी मान्यता है। इस स्त्रोत्र को लक्ष्मी द्वादशनाम स्तोत्रम् कहते हैं। जानिए ये स्तोत्र और पाठ करने की विधि… स्तोत्र के पाठ की सरल विधि – स्तोत्र का पाठ करने के लिए घर के मंदिर में भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा करें। पूजा के बाद कमल गट्टे की माला की मदद से इस स्तोत्र का 108 बार पाठ करें।