द्वारका में बाढ़, एयरफोर्स ने 3 किसानों को रेस्क्यू किया:MP में रेलवे ट्रैक डूबा, 2 ट्रेनें रद्द; मुंबई में 24 घंटे में 200 मिमी बारिश

गुजरात के सौराष्ट्र और साउथ गुजरात में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। द्वारका के पनेली गांव में बाढ़ में फंसे 3 किसानों को एयरफोर्स ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया। द्वारका में 12 घंटे में 281 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां आज भी तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई। आपात स्थिति से निपटने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की 3 टीमें तैनात की गई हैं। मुंबई में हाईटाइड (ज्वार) के चलते समुद्र में ऊंची लहरें भी उठीं। यहां आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, MP में भी तेज बारिश का दौर लगातार जारी है। सिवनी जिले में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण सोमवार शाम को दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गईं। मौसम विभाग ने 9 राज्यों में मंगलवार (23 जनवरी) के लिए बहुत भारी बारिश और 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश का अलर्ट… कर्नाटक में लैंडस्लाइड, आर्मी की टुकड़ी तैनात
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में पिछले 2 हफ्ते से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिले में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। सेना ने बताया कि बचाव कार्यों में सहायता के एक टुकड़ी तैनात की गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित नेशनल हाईवे 66 हुआ है। उत्तर कन्नड़ में सोमवार को 20 CM बारिश रिकोर्ड की गई है। देशभर से बारिश की तस्वीरें… आगे का मौसम कैसा रहेगा… राज्यों में मौसम की स्थिति… बिहार: 19 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना, अब तक 27% कम वर्षा; 35 डिग्री के पार पहुंचा कई शहरों का तापमान बिहार के 19 जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक अभी बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत नहीं हो रहा है, जिसका असर प्रदेश के ऊपर पड़ रहा है। बारिश नहीं होने से प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 4 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, बाड़मेर-भीलवाड़ा में 2 इंच से ज्यादा बरसात राजस्थान में एक बार फिर मानसून की बारिश तेज हो गई है। सोमवार को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर में अच्छी बारिश हुई। बाड़मेर, भीलवाड़ा में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। चूरू में भी कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। मौसम केन्द्र जयपुर ने आज (मंगलवार) चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट और तीन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सिवनी में रेलवे ट्रैक डूबा, ट्रेनें रद्द; प्रदेश में 35% बारिश मध्यप्रदेश अगले दो दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से खूब भीगेगा। मंगलवार को भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत 27 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में अब तक एवरेज 12.9 इंच पानी गिर चुका है। यह सीजन की 35% बारिश है। 4 दिन से हो रही बारिश से प्रदेश तरबतर हो गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में सिर्फ 1.5mm बरसात; आगरा सबसे गर्म यूपी के 21 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। 61 जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है। सोमवार को 15 जिलों में सिर्फ 1.5MM बारिश हुई। ईस्ट यूपी में सोनभद्र और वाराणसी छोड़कर किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। वेस्ट यूपी के 14 जिलों में 3.5MM बरसात हुई। सबसे ज्यादा मुरादाबाद में 46% बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में 40 KMPH की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान मौसम विभाग ने पंजाब के मोहाली, कपूरथला, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में सुबह 11 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश के साथ 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि आसपास के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: सरगुजा-बिलासपुर संभाग में येलो अलर्ट, राज्य में अब तक 400mm से ज्यादा बारिश छत्तीसगढ़ में आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और कोरबा में हेवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 9 शहरों में बारिश का अलर्ट, रेवाड़ी में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, यमुनानगर में तेज हवाओं की संभावना हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह 11 बजे तक यमुनानगर में बारिश का ऑरेंज और 8 शहरों में यलो अलर्ट जारी किया है। यमुनानगर में भारी बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…