नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, 44 पार्टियां शामिल हुईं: कांग्रेस ने डिप्टी स्पीकर पद मांगा
संसद के मानसून सत्र और बजट से पहले पार्लियामेंट हाउस में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई। बैठक में बीजेपी समेत 44 पार्टियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह ने की। कई केंद्रीय मंत्री इसमें शामिल हुए। विपक्ष की तरफ से कांग्रेस, AAP, AIMIM, YSRCP व अन्य पार्टियों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने लोकसभा के डिप्टी स्पीकर का पद मांगा। साथ ही कहा- NEET मामले में लोकसभा में चर्चा हो। सपा नेता रामगोपाल यादव ने यूपी कांवड़ यात्रा रूट की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का मुद्दा उठाया।
पढ़ें पूरी खबर… 2. केरल में 14 साल के लड़के की निपाह-वायरस से मौत; 2018 के बाद राज्य में 5वीं बार फैला संक्रमण
केरल के मलप्पुरम में निपाह वायरस से पीड़ित 14 साल के लड़के की रविवार को मौत हो गई। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि संक्रमित लड़के को ऑस्ट्रेलिया से मिली मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दी गई थी। प्रोटोकॉल के मुताबिक संक्रमित होने के 5 दिन के अंदर इसे दिया जाता है। इस मामले में संक्रमित लड़के को एंटीबॉडी देने में देर हो गई थी। 2018 के बाद से 5वीं बार केरल में निपाह का संक्रमण फैला है। इसके बाद 2019, 2021 और 2023 में भी इसके केस मिले थे।
पढ़ें पूरी खबर… 3. जयंत चौधरी बोले- धर्म पूछकर हाथ मिलाएंगे क्या, यूपी सरकार नेम प्लेट वाला फैसला वापस ले
यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों के नाम लिखवाने के योगी सरकार के फैसले से NDA के सहयोगी दल सहमत नहीं हैं। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा- यह फैसला ज्यादा सोच समझकर नहीं लिया गया। अब फैसला ले लिया है तो सरकार उस पर टिकी हुई है। जयंत चौधरी ने नेम प्लेट वाले फैसले को वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा- अभी भी समय है, सरकार को फैसला वापस लेना चाहिए। अब कहां-कहां लिखें, अपना नाम। क्या अपने कुर्ते पर भी लिख लें अपना नाम कि नाम देखकर हाथ मिलाओगे मुझसे?
पढ़ें पूरी खबर… 4. कोलकाता में अखिलेश बोले- दिल्ली की सरकार गिरेगी, ममता ने कहा- मैं भी इससे सहमत
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार (21 जुलाई) को कोलकाता के एस्प्लेनेड में शहीद दिवस रैली की। रैली को ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं के अलावा समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया। अखिलेश ने कहा- हम एक दिन देखेंगे कि दिल्ली की सरकार गिरेगी और हमारे लिए खुशियों के दिन आएंगे। इसके बाद ममता ने कहा- मैं अखिलेश की बात से सहमत हूं। दिल्ली में सरकार स्थिर नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर… 5. पुणे में कार को पास नहीं देने पर महिला को मुक्का मारा: मुंह-नाक से खून निकला, गालियां दीं
पुणे में रोड रेज की एक और घटना सामने आई है। इस बार आरोप एक बुजुर्ग दंपती पर है। पीड़ित महिला जेरलिन डिसिल्वा के अनुसार कार चालक ने उनके चेहरे पर घूंसा मारा था और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला ने मामले में FIR दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला कार को पास नहीं देने का था। इससे बुजुर्ग नाराज हो गए और उन्होंने महिला को पीट दिया।
पढ़ें पूरी खबर… 6. NEET पेपर लीक- CBI ने राजस्थान से डॉक्टरी कर रहे 2 स्टूडेंट गिरफ्तार किए
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने भरतपुर (राजस्थान) के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज के दो स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। दोनों स्टूडेंट ने डमी कैंडिडेट बनकर हजारीबाग (झारखंड) में 5 मई को पेपर दिया था। गिरफ्तार किए गए दोनों छात्रों में एक जोधपुर का कुमार मंगलम विश्नोई और दूसरा दौसा जिले का दीपेंद्र कुमार है।
पढ़ें पूरी खबर… 7. गुजरात में चांदीपुरा वायरस के दो और मामले आए, अब तक 27 बच्चों की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस से संक्रमित मरीजों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को सूरत में पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। यहां एक स्लम एरिया में रहने वाली 11 साल की बच्ची की तेज बुखार और उल्टियां होने के बाद मौत हो गई। अब तक चांदीपुरा वायरस के मामलों की कुल संख्या 73 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 27 पहुंच गई है। फिलहाल 41 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 8. यूपी में 24 घंटे में बारिश से 11 लोगों की मौत, गुजरात में NDRF तैनात
उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई। उधर गुजरात के सौराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात हैं। गांवों का संपर्क कट गया। NDRF की टीमें तैनात की गईं। द्वारका तालुका में शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 163 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद जूनागढ़ में 133 मिमी बारिश दर्ज की गई। महाराष्ट्र के नागपुर में हुडकेश्वर नगर में बाढ़ के चलते करीब 50 स्टूडेंट्स अपने कॉलेज में फंस गए थे, जिनका रेस्क्यू किया गया।
पढ़ें पूरी खबर… 9. बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण बढ़ाने का फैसला पलटा :रिजर्वेशन की सीमा 56 से घटाकर 7% की
बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरियों में 56% आरक्षण देने का आदेश बदल दिया है। कोर्ट ने रविवार को नया आदेश जारी किया। इसके मुताबिक सरकारी नौकरियों में आरक्षण 56% से घटाकर 7% किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार वालों को 5% आरक्षण मिलेगा। बाकी 2% में एथनिक माइनोरिटी, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग शामिल होंगे। कोर्ट ने कहा कि 93% नौकरियां मेरिट के आधार पर मिलेंगी। आरक्षण को लेकर जारी हिंसा में बांग्लादेश में अब तक 115 लोगों की मौत हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर… 10. विमेंस एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, UAE को 78 रनों से हराया
डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने विमेंस एशिया कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने UAE को 78 रनों के बड़े अंतर से हराया। श्रीलंका के रंगिरी दांबुला स्टेडियम में रविवार को UAE ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने पावरप्ले के अंदर ही टॉप-3 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 रन की पारी खेली। रिचा ने 220.69 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 64 रन बनाए। वे इस टूर्नामेंट में फिफ्टी बनाने वाली पहली भारतीय विकेटकीपर बनी। 202 का टारगेट चेज कर रही UAE की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन ही बना सकी।
पढ़ें पूरी खबर…