बर्मिंघम टेस्ट का दूसरा दिन भी पूरी तरह से भारत के नाम रहा। कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बना दिए। फिर दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के 3 विकेट भी गिरा दिए। होम टीम अब भी पहली पारी में 510 रन से पीछे हैं। जो रूट और हैरी ब्रूक आज इंग्लैंड की पारी आगे बढ़ाएंगे। खेल दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। भारत के लिए आकाश दीप 2 और मोहम्मद सिराज 1 विकेट ले चुके हैं। दूसरे दिन शुभमन-जडेजा की डबल सेंचुरी पार्टनरशिप
भारत के लिए दूसरे दिन शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 269 रन बनाए। गिल ने इस पारी में रवींद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 203 और वॉशिंगटन सुंदर के साथ 7वें विकेट के लिए सेंचुरी पार्टनरशिप भी की। टीम ने 587 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के भी 3 विकेट गिर गए। पढ़ें पूरी खबर… पहले दिन शुभमन का शतक
बर्मिंघम में बुधवार को इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत से यशस्वी जायसवाल ने 87 रन बनाए। उनके विकेट के बाद कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगा दिया। टीम ने 211 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से शुभमन और जडेजा ने 99 रन की पार्टनरशिप कर स्कोर 310 तक पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर… पहले दिन काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स
बुधवार को मुकाबले के पहले दिन सभी प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। नीतीश कुमार रेड्डी गेंद छोड़ने के चलते बोल्ड हो गए। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। पढ़ें मोमेंट्स की पूरी खबर… प्लेइंग-11
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर। भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। _____________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… डबल सेंचुरी पर शुभमन को मिला स्टैंडिंग ओवैशन:जडेजा का स्वॉर्ड सेलिब्रेशन, इंग्लैंड ने लगातार 2 विकेट गंवाए; मोमेंट्स बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने 587 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के 3 विकेट गिरा दिए। टीम इंडिया 510 रन से आगे हैं। दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने फिफ्टी लगाने के बाद बैट को तलवार की तरह लहराकर सेलिब्रेशन किया। डबल सेंचुरी लगाने के बाद शुभमन गिल के लिए दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। पूरी खबर शुभमन ने गावस्कर, तेंदुलकर और कोहली के रिकॉर्ड तोड़े:इंग्लैंड में बेस्ट स्कोर, बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाए; टॉप रिकॉर्ड्स इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने 587 रन बना दिए। कप्तान शुभमन गिल ने 269 रन की पारी खेलकर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े। वे सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान बने। वहीं भारत ने 18 साल बाद इंग्लैंड में 500 रन का आंकड़ा पार किया। पूरी खबर