मेष सहित 6 राशियों के लिए अच्छा रहेगा ये हफ्ता:सिंह राशि को मिलेगा सितारों का साथ और वृश्चिक राशि वालों को उपलब्धि मिलने के योग हैं

14 से 20 जुलाई तक का समय 6 राशियों के लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह चंद्रमा तुला, वृश्चिक और धनु राशि में रहेगा। जिसके प्रभाव से मेष राशि वालों के लिए इस हफ्ते बिजनेस के फैसले फायदेमंद रहेंगे। सिंह राशि के लोगों को इन दिनों सितारों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारों के साथ जिम्मेदारी भी मिलेगी।
कन्या राशि वालों का हफ्ता सुखद घटना के साथ शुरू होगा। तुला राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी। वृश्चिक राशि के लोगों को नई उपलब्धि मिल सकती है। धनु राशि के लोगों को इस हफ्ते अच्छे मौके मिलेंगे। मकर राशि के लोग इस हफ्ते किसी को उधार पैसा न दें और कुंभ राशि के लोग इन दिनों शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं। वहीं, बाकी राशियों पर इस सप्ताह सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता मेष – पॉजिटिव- अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय है। इसलिए खुद को सक्रिय और रचनात्मक बनाए रखें। आपकी उम्मीद तथा आशाएं कामयाब होगी। परिवार से संबंधित भी कुछ योजनाएं होंगी। कुछ समय खुद के साथ भी व्यतीत करना चाहिए।
नेगेटिव- आर्थिक रूप से कुछ उलझने और समस्याएं आ सकती हैं हालांकि आप समय रहते सुलझा भी लेंगे। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। इस समय कोई भी जोखिम अथवा खतरा लेना के लिए मुसीबत खड़ी करेगा। युवाओं को बेवजह की भागा-दौड़ी रहने से समय व्यर्थ ही होगा।
व्यवसाय- इस सप्ताह कोई भी व्यापारिक फैसला लेना फायदेमंद साबित होगा। अवरोध जैसी स्थितियों से भी गुजरना पड़ेगा। हार्डवेयर के कारोबार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की भी संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम और रोमांस के मामले में आपके लिए मुलाकात की संभावनाएं बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्याएं आएंगी। परंतु लापरवाही ना करके डॉक्टर से संपर्क करें और अपना उचित इलाज अवश्य ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5 वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है और रुपए की आवक के लिहाज से भी यह सप्ताह श्रेष्ठ है। घर अथवा ऑफिस में सुधार संबंधी कार्य करते समय वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा।
नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियां रहने की वजह से कुछ तनाव रहेगा और ठीक से निभाने में भी आप दिक्कत महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि अपनी जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांट लें। अगर किसी से लेनदेन संबंधी कोई विचार चल रहा है तो अभी उसे टालना ही उचित है।
व्यवसाय- कारोबार की व्यवस्था ठीक रहेगी, लेकिन दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में आपको अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। नौकरी में साथियों से संबंध अच्छे रहेंगे और अपना कार्य भी समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे।
लव- घर में सुकून और शांति भरा माहौल रहेगा। जीवनसाथी तथा पारिवारिक लोगों का सहयोग आपके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- गैस, बदहजमी आदि की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी की स्थिति रहेगी। समय अनुसार अपना इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9 मिथुन – पॉजिटिव- नया घर या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं तो आपका फैसला बहुत उचित है। लोग आपकी कार्य प्रणाली से प्रभावित रहेंगे। किसी समारोह आदि में शामिल होने का भी निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालनी भी पड़ सकती हैं जिसकी वजह से कुछ चिड़चिड़ापन भी रहेगा। कोई उधारी वाला लेनदेन ना करें। विद्यार्थी सोचने समझने में बहुत अधिक समय लगाने से हाथ में आई उपलब्धियां खो सकते हैं,
व्यवसाय- मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी बिजनेस में उन्नति होगी। कारोबारी स्त्रियां विशेषता अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित रखें, लाभदायक परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। कमीशन संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
लव- घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें इससे संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट से संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत होने से अपने खान-पान को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9 कर्क – पॉजिटिव- यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी, परंतु आप अपनी योग्यता और व्यावहारिक सोच से उनका समाधान भी निकाल लेंगे। उन्नति के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। खासतौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है।
नेगेटिव- इस समय घर और व्यवसायिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना एक चुनौती रहेगी। ध्यान रखें कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर आंख-मूंदकर भरोसा करना आपको मुसीबत में भी डाल सकता है। अपना आत्मविश्वास डगमगाने ना दे।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था ठीक रहेगी, लेकिन किसी नई कार्यप्रणाली या तकनीक का इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इलेक्ट्रॉनिक आइटम का व्यवसाय में कुछ नुकसान की स्थिति बन रही हैं। अपने स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रह सकता है। परंतु प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- कब्ज तथा वायु विकार जैसी परेशानियों से राहत राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखना होगा। योगा मेडिटेशन को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9 सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। बेहतरीन अवसर सामने आएंगे, उन्हें हासिल करने में देर ना करें। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें। अगर घर में कोई भी वाद-विवाद की स्थिति बनती है, तो आक्रोश में आने की बजाय शांति से समाधान निकालें। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर समस्या रहेगी, टीचर से मार्गदर्शन लेने में संकोच ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ बदलाव संबंधी योजना बनेगी। ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से चल रहे व्यवसाय में विशेष फायदा होने वाला है। छोटी-मोटी गलतियां होगी, उससे सीख लेकर आगे बढ़े। नौकरीपेशा लोगों को अथॉरिटी के साथ-साथ अतिरिक्त कार्यभार भी मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण और पोलूशन से अपना बचाव रखें। इसके लिए योगा, मेडिटेशन ध्यान आदि उचित समाधान है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8 कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। आप से संबंधों में किसी बात को लेकर कटुता आ गए थे तो गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाने से राहत मिलेगी। शाम के समय परिवार जनों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श रह सकता है।
नेगेटिव- व्यर्थ की बातों को नजरअंदाज करें, तथा क्रोध करने से बचें। वरना इस वजह से आपके बनते काम अटक भी सकते हैं। शॉपिंग आदि करते समय दिल खोलकर खर्च करना आपको आर्थिक मुसीबत में डाल देगा।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय को गति देने के लिए कुछ निवेश करने की भी जरूरत पड़ सकती हैं। निवेश संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है, अपने काम पर ध्यान दें।
लव- घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। तथा संबंधियों की आवाजाही भी होगी।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन की वजह से हल्का-फुल्का बुखार भी महसूस हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। साथ ही प्राणायाम भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4 तुला – पॉजिटिव- सभी काम व्यवस्थित रूप से होने पर मन में संतोष का भाव रहेगा। किसी कठिन कार्य को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए आपका धैर्य सफल होने वाला है। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी विशेष उपस्थिति रहेगी। संबंधों में भी मनमुटाव दूर होंगे।
नेगेटिव- फिजूल की बातों पर ध्यान ना दें और अनुशासित दिनचर्या रखें। कभी-कभी थकान और बैचेनी की वजह से मनोबल में कुछ कमी महसूस कर सकते हैं। अपनी सहन शक्ति को मजबूत रखें। दूसरों की समस्याओं में चिंतित रहने से आप भी तनाव पाल लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ रुके हुए या लंबित पड़े हुए कार्यों में भी गति आएगी। लेकिन किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए लोन लेने की भी जरूरत पड़ सकती है। परंतु चिंता ना करें समय अनुसार लोन उतर भी जाएगा। ऑफिशियल कार्य समय पर पूरे होते जाएंगे।
लव- परिवार जनों के साथ हास परिहास तथा मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत करना आपको प्रफुल्लित रखेगा। प्रेम के मामले में आप धोखा खा सकते हैं।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या तथा व्यवस्थित खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। सिर्फ तनाव वाली स्थिति से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4 वृश्चिक – पॉजिटिव- उत्तम समय है। आप अपने काम को और भी बेहतर तरीके से अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। किसी मित्र अथवा संबंधी द्वारा चल रही गलतफहमियां दूर होगी तथा संबंधों में सुधार आएगा। साथ ही बच्चों के भी कामों में मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना आएगी।
नेगेटिव- दूसरों पर विश्वास करने की वजह से आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं तथा कोई आपकी भावना का गलत फायदा उठा सकता है। खर्चों में होने वाली बढ़ोतरी आपके तनाव का कारण बन सकती हैं। विद्यार्थी व युवा वर्ग मौजमस्ती के चक्कर में अपने करियर से किसी प्रकार का समझौता ना करें।
व्यवसाय- इस हफ्ते कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। नई उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। कमीशन संबंधी कार्यों में आपको धोखा मिल सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। इस समय पार्टनरशिप संबंधी योजनाओं को स्थगित रखना ही बेहतर है।
लव- परिवार में सगाई विवाह जैसी कुछ योजनाएं बनेगी। जिससे घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से थकान जैसी स्थिति अनुभव होगी। साथ ही उमस भरी गर्मी से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1 धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह अच्छे अवसर मिलेंगे, सिर्फ इनसे लाभ लेने की जरूरत है। इसलिए सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। अगर कोई जमीन जायदाद संबंधी मामला चल रहा है, तो उसे सुलझाने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- अत्यधिक खर्चे आपको विचलित कर सकते हैं। क्रोध जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी संबंधी अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। हालांकि आप परिस्थितियों को सूझबूझ से व्यवस्थित भी कर लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी उच्च अधिकारी का सहयोग आपके परेशानियों को कम करेगा। निवेश संबंधी मामलों को लेकर सकारात्मक गतिविधियां रहेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। ऑफिसं में व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
लव- घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में रोमांटिक नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ- गैस और एसिडिटी की समस्या से की वजह से कुछ असहजता रहेगी। खानपान में संयम रखें। व्यवस्थित दिनचर्या भी रखना जरुरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8 मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं, इससे आपको आत्मिक में मानसिक खुशी मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति के सानिध्य में आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक बदलाव होगा। मुश्किल समय मे अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह के राजनीति जैसे माहौल से दूरी रखें, वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल न होने पर अपना मनोबल गिरने ना दें। वाहन या मशीन से संबंधित उपकरणों का प्रयोग ध्यान पूर्वक करें, कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। बहुत हद तक कामयाब भी होंगी। इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें। आप खुद आर्थिक समस्या में फंस सकते हैं। ऑफिशियल कार्यों के प्रति और अधिक फोकस होने की जरूरत है।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेंगी और घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी जुकाम बुखार जैसी स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज ले तथा व्यायाम और योगा पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2 कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह कला जगत से जुड़े लोगों को कोई बेहतरीन सफलता मिलने वाली है। आप योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन तरीके से कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। घर के सदस्यों को ऑनलाइन शॉपिंग कराने में खुशी महसूस होगी। कोई राजनैतिक संपर्क भी बनेगा।
नेगेटिव- अपनी शेविंग को बिना सोचे-समझे खर्च ना करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपसी मतभेद दूर होंगे। अपने स्वभाव में भावुकता और कोमलता बनाकर रखें। बहुत अधिक प्रैक्टिकल हो जाना आपसी संबंधों में दूरियां भी ला सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था अच्छी रहेगी, लेकिन शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले सावधान रहें। सरकारी काम किसी अधिकारी की मदद से हल हो सकता है। नौकरीपेशा लोग वर्तमान कामों पर ध्यान दें। किसी तरह के बदलाव की कोशिश न करें।
लव- जीवनसाथी तथा घर परिवार के प्रति आपका सहयोग और समर्पण की भावना घर के माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेंगे। प्रेम प्रसंग में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही ना बरतें। ज्यादा तला-भुना, जंक फूड आदि के सेवन से परहेज रखना होगा।
भाग्यशाली अंक- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2 मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह छोटी-छोटी खुशियों का आनंद बना रहेगा। किसी समस्या को दूर करने में नजदीकी मित्र का सहयोग मिलेगा प्रतिद्वंद्वी हावी होने का प्रयास करेंगे परंतु आपका अहित करने में सक्षम नहीं होंगे। सिर्फ अपना आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत बनाए रखें।
नेगेटिव- कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो बहुत सूझबूझ और विवेक से काम लेने की जरूरत है। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर रखें। लेनदेन संबंधी मामलों में भी सचेत रहने की जरूरत है बिना प्लानिंग के किसी भी योजना को अंजाम देना आपको परेशानी में डाल देगा।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है। फिलहाल वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से काम लेते समय व्यवहार को नरम रखें। सरकारी सेवारत लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है, जो कि मन मुताबिक रहेगी।
लव- जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नतापूर्ण माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- व्यर्थ की बातों के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। नींद ना आने जैसी समस्या भी आपको डिस्टर्ब करेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7