मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। इन सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें से 10 सीटें विधायकों के इस्तीफे और तीन सीट विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थी। शुरुआती रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर TMC आगे चल रही है। पिछली बार तीन सीटें बीजेपी ने जीती थीं। बिहार के रुपौली में JDU उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल आगे चल रहे हैं। JDU से राजद में गईं बीमा भारती पीछे हैं। हिमाचल प्रदेश की तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस आगे हैं। उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। एमपी के अमरवाड़ा में कांग्रेस के धीरन शाह 4400 वोटों से बीजेपी के कमलेश शाह से आगे हैं। पंजाब के जालंधर पश्चिम सीट से AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच ये पहला चुनावी मुकाबला है। पिछले चुनावों में इन 13 सीटों में से बीजेपी ने 3 सीटें जीती थीं। अन्य 10 में से कांग्रेस ने 2 और अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्यवार उपचुनाव काउंटिंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ें… बिहार: रुपौली सीट पर RJD-JDU और निर्दलीय उम्मीदवार में त्रिकोणीय मुकाबला मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा सीट पर 9 उम्मीदवार मैदान में, भाजपा-कांग्रेस में टक्कर पंजाब: जालंधर में पूर्व BJP विधायक, AAP से पूर्व BJP मंत्री और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर में टक्कर हिमाचल प्रदेश: 3 सीटों पर उपचुनाव, तीनों जगह भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला