‘आचार्य पिंगल साहित्यिक सम्मान 2026’ से सम्मानित हुए जी एल गांधी, डॉ राम लखन वर्मा एवं ऋषि श्रीवास्तव
लखनऊ-उ.प्र.
शिवभार गुर्जर साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था प्रभात नगर, तेलीबाग, लखनऊ के आचार्य पिंगल सभागार में एक शानदार कवि-सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रवीण कुमार पांडे आवारा ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर से पधारे हुए वरिष्ठ साहित्यकार जी. एल. गांधी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संपत्ति कुमार मिश्र ‘भ्रमर’ वैसवारी, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में ऋषि श्रीवास्तव मंच पर विराजमान रही। संस्था द्वारा ‘आचार्य पिंगल साहित्य राष्ट्र रत्न सम्मान 2026’ से जी.एल.गांधी, ‘आचार्य पिंगल साहित्य रत्न सम्मान 2026’ से कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ.राम लखन वर्मा एवं ‘आचार्य पिंगल साहित्य नव सृजन सम्मान 2026, से ऋषि श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन गिरीश कुमार पांडे ने किया। कार्यक्रम का शुआरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। वीणा वंदना डॉ.नीतू आनंद श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में सभी कवियों ने बहुत ही उत्कृष्ट काव्य-पाठ किया।

कार्यक्रम में डॉ. खुशबू गौतम, डॉ.रागिनी वर्मा, डॉ. खालिद हुसैन सिद्दीकी, गायत्री जोशी, डॉ. सरिता कटियार, जितेंद्र कुमार गंगवार, राम शंकर वर्मा, मयंक कुमार कनौजिया, डॉ. नीतू आनंद श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, डॉ राम लखन वर्मा, जी. एल. गांधी, सम्पति कुमार मिश्र ‘भ्रमर’ बैसवारी, डॉ राम सनेही विश्वकर्मा सजल, डॉ प्रवीण कुमार पांडे आवारा, ईश्वर चंद विद्यावाचस्पति एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर एल.पी. गुर्जर लखनवी आदि ने बहुत ही शानदार काव्य-पाठ किया एवं श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। उपस्थित सभी रचनाकारों का धन्यवाद ज्ञापित डॉ. रामसनेही विश्वकर्मा सजल के द्वारा किया गया।
राम लखन वर्मा