सेंसेक्स ने 80,481 और निफ्टी ने 24,459 का हाई बनाया:अभी सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की गिरावट, ऑटो और IT शेयर टूटे

शेयर बाजार ने आज यानी 10 जुलाई को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,481 और निफ्टी ने 24,459 का स्तर छुआ। फिलहाल सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। ये 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, ऑटो और IT शेयर्स में आज गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले कल यानी मंगलवार को भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। एमक्योर फार्मा का शेयर 31% और बंसल वायर का 37% ऊपर लिस्ट
एमक्योर फार्मा का शेयर BSE पर 31.45% प्रीमियम के साथ 1,325.05 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर ये 31.45% प्रीमियम के साथ 1,325.05 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 1,008 रुपए का था।
वहीं बंसल वायर का शेयर BSE पर 37.5% प्रीमियम के साथ 352.05 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर ये 39.1% प्रीमियम के साथ 356 रुपए पर लिस्ट हुआ है। इसका इश्यू प्राइस 256 रुपए का था। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार कल बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 9 जुलाई को बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,397 और निफ्टी ने 24,443 का हाई बनाया था। इसके बाद निफ्टी 112 अंक की तेजी के साथ 24,433 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में 391 अंक की तेजी रही। ये 80,351 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में बढ़त देखने को मिली है।