स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में सम्मानित होंगे कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा

लखनऊ- उ.प्र.
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को लखनऊ आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरा नगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कवि एवं साहित्यकार डॉ राम लखन वर्मा को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


आपको बताते चले डॉ राम लखन वर्मा इससे पहले डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, उत्तर प्रदेश से समाजशास्त्र में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। संचार मंत्रालय भारत सरकार की कम्पनी इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (आईटीआई) में 34 वर्ष तक अपनी सेवा पूरी कर स.इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए। साथ जी पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से ‘मुख्य योग शिक्षक’ का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया और पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी भी रहे। इन्होंने काशी हिंदी विद्या पीठ वाराणसी से विद्यावाचस्पति एवं विद्या सागर की विशेष मानद उपाधियां भी प्राप्त की।


इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें कई पुरूस्कारों एवं सम्मानों से सम्मानित किया गया।
मूलतः इनकी मातृभूमि, कलम, कमण्डल और कृपाण की धरती बैसवारा क्षेत्र में स्थित हरीपुर- निहस्था जनपद रायबरेली है। वर्तमान समय मे यह साहित्य के साथ-साथ मीडिया के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *