24 पॉइंट में 2024 का बजट:नई टैक्स रिजीम में 7.75 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री; मोबाइल फोन और सोना-चांदी सस्ते होंगे

24 पॉइंट में 2024 का बजट 1. नई टैक्स रिजीम में बदलाव, 7.75 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री 2. मोबाइल फोन और सोना-चांदी सस्ते होंगे, सरकार ने कस्टम ड्यूटी घटाई 3. एम्प्लॉई और एम्प्लॉयर्स के लिए रोजगार से जुड़ी तीन स्कीम 4. एग्रीकल्चर के लिए 1.52 लाख करोड़, किसान सम्‍मान निधि में बदलाव नहीं 5. एक करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम का ऐलान, टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप 6. मुद्रा लोन की लिमिट दोगुनी हुई, MSME को अब 10 लाख की जगह 20 लाख तक लोन 7. महिलाओं के लिए ₹3 लाख करोड़ दिए, होस्टल भी बनेंगे 8. नालंदा को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देगी सरकार 9. सरकार ने एंजेल टैक्स खत्म किया, स्टार्टअप्स को राहत मिलेगी 10. फ्यूचर एंड ऑप्शन पर STT टैक्स बढ़ाया 11. बिहार एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और स्पोर्ट इंफ्रा का प्रस्ताव 12. आंध्र प्रदेश के लिए 15,000 करोड़ का स्पेशल पैकेज, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनेगा 13. डिफेंस के लिए 4.54 लाख करोड़ रुपए का बजट 14. एक करोड़ लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली फॉर्मूला 15. एक करोड़ गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों के लिए घर बनेंगे 16. लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन की छूट 1 लाख से बढ़ाकर 1.25 लाख 17. हायर एजुकेशन के लिए स्टूडेंट्स को मदद 18. पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, 5 करोड़ आदिवासियों को फायदा मिलेगा 19. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मौसम अनुकूल सड़कें बनेंगी 20. पूर्वी क्षेत्र के डेवलपमेंट के लिए ‘पूर्वोदय’ योजना 21. मनरेगा एलोकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ 22. MSMEs इंटरनेशल मार्केट में प्रोडक्ट बेच सकेंगे 23. ऑनलाइन सामान बेचने वाले ट्रेडर्स पर अब कम टैक्स 24. नाबालिगों के लिए NPS वात्सल्य स्कीम की घोषणा