सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले आज (शनिवार) उनके घर ‘रामायण’ में एक पूजा रखी गई। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा की मौजूदगी में यह पूजा रखी गई। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा पूजा करते हुए देखी जा सकती हैं.. कल यानी 23 जून को सोनाक्षी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। कल ही शाम को रिसेप्शन पार्टी भी होगी। यह रिसेप्शन पार्टी शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रखी गई है। सलमान खान, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम सहित कई एक्टर्स इस सेरेमनी में शिरकत कर सकते हैं। खबर अपडेट हो रही है..