UP के 20 जिलों में बाढ़, 30 गांव डूबे:बिहार में 50 हजार की आबादी बाढ़ से घिरी, गुजरात-महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। गोरखपुर में राप्ती खतरे के निशान के पार बह रही है। सड़कों पर नाव चल रही है। 30 गांव डूब गए हैं। हरदोई में इतनी बारिश हुई है कि लोगों के घरों में घुटने तक पानी भर गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को CM योगी से बाढ़ की हालात को लेकर चर्चा भी की। उधर, बिहार में भी कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। मुजफ्फरपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। कटरा प्रखंड में बागमती और लखनदेई नदी उफान पर है। बाढ़ के पानी से बकुची, पतारी, अंदामा,‎ बसघट्टा, नवादा, गंगेया गांव के करीब 50‎ हजार से ऊपर की आबादी घिर गई है। मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, IMD ने ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। बारिश की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल मध्य प्रदेश: भोपाल में सुबह से तेज बारिश, इंदौर-उज्जैन में अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर में भी बारिश होगी मध्यप्रदेश में बारिश के 3 सिस्टम ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। इससे एक बार फिर प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार सुबह 5 बजे से भोपाल में बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, मुजफ्फरपुर में बाढ़ से 50 हजार की आबादी प्रभावित बिहार में मानसून एक्टिव है और झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान पटना समेत उत्तर और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 30 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, आठ जिलों में भारी बरसात की चेतावनी राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। आज (सोमवार) प्रदेश के कुल 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केवल बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बारिश का अलर्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 17 जिलों में बाढ़ से 20 लाख लोग प्रभावित, गोरखपुर में सड़कों पर नाव UP के 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। 97 गांवों से संपर्क टूट गया है। बाढ़ से करीब 20 लाख लोग प्रभावित हैं। नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके बाढ़ ग्रस्त घोषित हो चुके हैं। गोरखपुर में राप्ती खतरे के निशान के पार बह रही है। सड़कों पर नाव चल रही है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: औसत से 27% कम बरसा पानी, बस्तर संभाग के जिलों में हैवी रेन का अलर्ट छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के जिलों में आज हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अब तक 259.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो औसत से 27 फीसदी कम है। प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य में दो दिन और उमस रहेगी, 17 को बारिश का अनुमान; गर्मी बढ़ी पंजाब में मानसून की रफ़्तार धीमी पड़ने से गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में लगातार तीसरे दिन राज्य के औसत तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे राज्य का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…