जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके में गुरुवार सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में ऑपरेशन जारी है। डोडा में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के ऑपरेशन का आज चौथा दिन है। डोडा के डेसा इलाके में 15 जुलाई को सेना और पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भाग निकले। 15 जुलाई की रात 9 बजे आतंकियों ने फिर गोलीबारी की। इसमें एक कैप्टन और पुलिसकर्मी समेत 5 जवान शहीद हो गए। 16 जुलाई को डोडा के डेसा फोरेस्ट बेल्ट के कलां भाटा में रात 10:45 बजे और पंचान भाटा इलाके में रात 2 बजे फिर फायरिंग हुई। हालांकि, इसमें किसी नुकसान की खबर नहीं है। जम्मू रीजन में पिछले 84 दिन में 10 आतंकी हमलों में 12 जवानों की शहादत के बाद सेना ने अब सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 7000 जवान, 8 ड्रोन, हेलिकॉप्टर्स, करीब 40 खोजी कुत्तों को लगाया है। जवानों में ज्यादातर राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के स्पेशल कमांडोज हैं। इन्हें डोडा और कठुआ जिलों की पीर पंजाल श्रेणी के जंगलों में उतारा गया है। यहां 5 लोकेशन चिह्नित की गईं हैं। सुरक्षा बलों को यहां करीब 24 आतंकियों की मौजूदगी के सुराग मिले हैं। इनमें वो आतंकी भी हैं, जिनकी डोडा के डेसा जंगल में सेना के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें 5 जवान शहीद हुए थे। लड़ाई लंबी चलेगी, खाने-पीने के सामान के साथ जवान तैनात
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक डोडा और कठुआ पांच महीने से आतंकवाद के एपिसेंटर बने हुए हैं। कठुआ के बदनोटा से डोडा के धारी गोटे और बग्गी तक करीब 250 किमी में आतंकियों के छिपे होने के सबूत मिले हैं। यहां 20 वर्ग किमी का एक बड़ा इलाका है, जहां से आतंकी आसानी से पहाड़ चढ़कर घात लगाकर हमला कर रहे हैं, इसलिए इन्हीं पहाड़ों पर जवानों को खाने-पीने के सामान व गोला बारूद के साथ तैनात किया है। पहाड़ों पर विलेज गार्ड भी
सेना ने जंगलों वाले ऊंचे इलाकों में विलेज गार्ड भी तैनात किए हैं। जम्मू-कश्मीर में साल 1995 में 25000 विलेज गार्ड सैन्य ट्रेनिंग के बाद रखे गए थे। बाद में इन्हें हटाया दिया गया। 14 अगस्त 2022 को इन्हें फिर तैनात किया गया। इन्हें 4 हजार रुपए महीना वेतन और हथियार देते हैं। जम्मू के आतंकी विदेशी, इनकी ट्रेनिंग उन्नत
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी ने भास्कर को बताया कि जम्मू रीजन में बीते दिनों मारे गए आतंकवादियों की कद-काठी कश्मीर के आतंकियों से अलग है। प्राथमिक तौर पर स्पष्ट है कि ये सभी विदेशी हैं और पाकिस्तान आर्मी से ट्रेनिंग लेकर उतरे हैं। जबकि कश्मीर में बिना प्रशिक्षण के स्थानीय युवकों को आतंकवाद में झोंका गया। सेना विदेशी आतंकियों की ताकत, कमजोरी और रणनीति तीनों समझ गई है। इन्हें जल्द ठिकाने लगाने के लिए ही इतना बड़ा ऑपरेशन शुरू हुआ है। अब हम इंतजार नहीं कर सकते। हमारे पास उनसे कई गुना ज्यादा ट्रेंड जवान हैं, उन्नत हथियार हैं। आतंकियों का पूरे रीजन से जल्द सफाया होगा।