5 राशियों के लिए फायदे वाला रहेगा ये हफ्ता:मिथुन राशि वालों को कारोबार में तरक्की के मौके मिलेंगे और कन्या राशि वालों को सितारों का साथ

21 से 27 जुलाई तक चंद्रमा मकर, कुंभ और मीन राशि में रहेगा। चंद्रमा के इन राशि परिवर्तन से वृष राशि वालों के लिए कारोबार के रूके काम शुरू करने के लिहाज से ये सात दिन अच्छे रहेंगे। मिथुन राशि वालों को कारोबार में तरक्की के मौके मिलेंगे। सिंह राशि के बिजनेस करने वालों के लिए अच्छा समय है। कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। धनु राशि वालों को नौकरी में रुका हुआ इंक्रीमेंट या प्रमोशन संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- कोई भूमि संबंधी या अन्य कोई विवादित मामला चल रहा है, तो वह किसी की मध्यस्थता से इस सप्ताह हल हो सकता है। अनुभवी व्यक्तियों के साथ अथवा धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। आप मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे।
नेगेटिव- समय का उचित प्रतिबंधन बनाए रखने के लिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों की उचित रूपरेखा बना ले। किसी की गलत सलाह पर अमल करना आपके लिए नुकसान देह रहेगा। इसलिए कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा लगाना नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में रिस्क न लें। न ही निवेश करें। थोड़ी सी सावधानी आपके लिए फायदेमंद होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का प्लान है, तो समय अच्छा है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित रहने से मानसिक तथा शारीरिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। मनोबल भी बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3 वृष – पॉजिटिव- किसी बात को लेकर प्लानिंग चल रही है, तो उसे कार्य रूप देने का बेहतर समय है इसलिए आलस ना करें। परिवार में चल रही किसी समस्या का निवारण करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। आपका अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण आपके कई कामों को हल करने में सक्षम रहेगा।
नेगेटिव- अपने दिनचर्या संबंधित उचित व्यवस्था भी बनानी पड़ेगी। दूसरों की बातों में ना आकर अपने काम से ही मतलब रखें। अन्यथा वाद-विवाद और झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामले स्थगित ही रखें। इस समय व्यक्तिगत कार्यों में ही खुद को व्यस्त रखें।
व्यवसाय- कारोबार के रूके काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। अपने बिजनेस की योजनाएं और काम करने के तरीके किसी से शेयर न करें, वरना कोई आपकी मेहनत का श्रेय ले सकता है। ऑफिस में माहौल व्यवस्थित बना रहेगा।
लव- व्यर्थ के वाद-विवाद से घर का वातावरण भी दूषित हो सकता है। आपसी संबंधों से बनाए रखें और एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें।
स्वास्थ्य- हल्का तथा सुपाच्य खानपान ले। क्योंकि पेट से संबंधित कोई परेशानी आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8 मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह पुरानी गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को बेहतर करने का प्रयास रहेगा, सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। तथा पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का भी समाधान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात तथा मनोरंजक पर्यटन का आयोजन भी हो सकता है।
नेगेटिव- ध्यान रखें, कि किसी भी तरह का रिस्क या जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। गुस्से और ईगो की वजह से कोई झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है और आकस्मिक खर्चे भी आएंगे।
व्यवसाय- कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे और कुछ लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। वाद-विवाद भी बढ़ सकते हैं।
लव- पति-पत्नी, धैर्य और शांति से आपसी समस्याओं को सुलझाएं। घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखें। प्रेमी-प्रेमिका को लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7 कर्क – पॉजिटिव- कम्युनिकेशन करते समय अपनी बात को सही तरीके से रखना आपके लिए सम्मान दायक रहेगा। साथ ही पिछली गलतियों से सबक लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास होगा तथा आप उचित आत्मविश्वास के साथ एक नई शुरुआत करेंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में बिना मांगे हस्तक्षेप करना आपको मुसीबत में भी डाल सकता हैं। इसलिए अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी डील अथवा अनुबंध मिले तो उसे हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें। क्योंकि उचित समय पर किए कामों के अनुकूल नतीजे मिल सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तला-भुना और गरिष्ठ खाना लेने से परहेज रखें। वर्तमान समय में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6 सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह का अधिकतर समय किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद में ही व्यक्ति हो जाएगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। आप धैर्य व विवेक का उपयोग करके किसी भी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर मनोनकुल सफलता मिलने वाली है।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में आवेश में आकर किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। विद्यार्थियों की लेट लतीफी की आदत की वजह से पढ़ाई का प्रेशर बढ़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रचार प्रसार करने से फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकते हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ न रहें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में मुनाफा होगा। ऑफिस में कोई ऐसी गलती या चूक हो सकती है जिससे आपको अधिकारियों की डांट का सामना करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात प्रसन्नता देगी तथा पुरानी यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- कामकाज का दबाव आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। इसलिए उचित आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2 कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह अनुकूल ग्रह स्थिति है। आपकी योग्यता और प्रयासों से कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। आप तनावमुक्त होकर अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। युवा अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे और उन्हें निभाने में भी उनका उचित प्रयास रहेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की चर्चाओं और गपशप में अपना समय नष्ट न करें। माता-पिता अथवा किसी भी वरिष्ठ व्यक्ति के मान सम्मान को ठेस ना पहुंचाएं। उनके आशीर्वाद व सलाह का सम्मान करें। खर्चों में काबू करने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ नियमितता लानी होगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग और आप के संपर्क सूत्र बहुत ही लाभदायक साबित होने वाले हैं। सहयोगी और कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। नौकरी में कोई मनुनुकूल कार्यभार ना मिलने से मन में खिन्नता रहेगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक और प्रेम पूर्ण व्यवहार बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से मान-हानि भी संभव है।
स्वास्थ्य- कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1 तुला – पॉजिटिव- यह सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। विपरीत परिस्थितियों बनेंगी, लेकिन साथ ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद भी मिलेगी और आपकी समस्याओं का समाधान भी निकलेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी और मौजमस्ती में खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कहीं पैसा लगाने जा रहे हैं तो अपने बजट का भी ध्यान रखें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज अथवा खास वस्तुओं की संभाल खुद ही करने की जरूरत है। दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। इनकम टैक्स अथवा लोन से संबंधित गतिविधियों को तुरंत निपटाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। किसी अनुभवी से मार्गदर्शन लें। मार्केटिंग और फील्ड वर्क में काम कर रहे लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव- परिवारजनों तथा जीवन साथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा। और आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। अपना ध्यान रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4 वृश्चिक – पॉजिटिव- इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा फोकस रखें, इससे कार्यों में आ रही रुकावटों को दूर करने का भी समाधान मिलेगा। कोशिश करने पर मनचाहा कार्य भी पूरा होगा। मेहनत ज्यादा रहेगी।
नेगेटिव- सप्ताह के बीच में समय कुछ प्रतिकूलता रहेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती हैं। किसी भी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले परिवारजनों की राय अवश्य ले।
व्यवसाय- बिजनेस में निवेश संबंधी निर्णय लेने से परहेज करें। प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी कार्यों में पेपर्स की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। नेटवर्किंग तथा सेल से संबंधित व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव- आपको जीवन साथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- वायरल, खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं से परेशान रहेंगे। अपना ध्यान रखें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7 धनु – पॉजिटिव- पूरे सप्ताह व्यस्तता बनी रहेगी। आप पूरी शिद्दत से उलझे मामलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। अपने काम को पूरी गंभीरता व संजीदगी से अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। आपके विनम्र स्वभाव से किसी किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटावों को आसानी से दूर कर लेंगे।
नेगेटिव- अपने खाली समय का उचित सदुपयोग करें। कोई अनचाही यात्रा करने से परहेज करें क्योंकि इसके परिणाम सकारात्मक नहीं मिलेंगे। कुछ समय किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको सुकून और शांति मिलेगी।
व्यवसाय- कारोबार में कई तरह की जिम्मेदारियां को निपटने में काफी समय व्यतीत हो जाएगा। मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। परंतु प्रत्येक गतिविधि अपनी देखरेख में ही करवाएं। नौकरी में काफी समय से कोई रुका हुआ इंक्रीमेंट अथवा प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक व्यवस्था भी बेहतर होगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने से परिवार में तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य- काम के साथ अपने स्वास्थ्य तथा आराम का भी ध्यान रखना जरूरी है। इस समय आप कुछ कमजोरी और थकान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1 मकर – पॉजिटिव- नई शुरुआत की प्लानिंग है, तो उसे कल पर टालने की बजाय अभी शुरू कर दें। निश्चित ही आपको बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। प्रोफेशनल पढ़ाई में अध्ययनरत विद्यार्थियों तथा युवाओं को उचित सफलता मिलेगी। किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर करने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- किसी के साथ में बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। विशेष तौर पर महिलाएं अपने आत्म सम्मान को बनाकर रखें। सोशल मीडिया में समय व्यर्थ ना करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य करना है तो पेपर्स आदि की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी गतिविधि में दूसरों की अपेक्षा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों मैं अपना टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का करने का आर्डर भी मिल सकता है।
लव- घर के सभी सदस्यों तथा जीवन साथी का आपके प्रति सहयोग बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपनी ऊर्जा और समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- खानपान में हाइजीनिक स्वच्छता का ध्यान रखें। बेहतर होगा कि बाहरी खानपान ना ही ले। नियमित योग एक्सरसाइज आदि करने से तनाव, अवसाद जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9 कुंभ – पॉजिटिव- घर की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का बखूबी निर्वाह करना आपका प्रयास रहेगा तथा मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इस समय ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। लंबे समय से किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव में सुधार आएगा।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपनी गलतियों से सीख लेकर पढ़ाई के प्रति और अधिक मेहनत करनी होगी। सप्ताह के दूसरे पक्ष में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की संभाल खुद करें। दूसरों पर निर्भर रहने से परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में नियमबद्ध होना पहली प्राथमिकता है। पेपरवर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी चूक से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा इनकम के लिए गलत कोशिश न करें। नई टेक्नोलॉजी को भी समझने की जरूरत है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर भरोसा रखना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। अपने स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। व्यायाम और योग इसका उचित इलाज है। आयुर्वेदिक इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9 मीन – पॉजिटिव- सेविंग को लेकर कुछ नई नीतियां बनाई है, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। किसी मित्र के साथ विशेष मुद्दे पर वार्तालाप के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर तथा व्यवसाय संबंधी सभी उत्तरदायित्वों को निभाने में कामयाब रहेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय लगाना उचित नहीं है।सिर्फ योजनाएं बनाने के साथ साथ उन्हें कार्यरूप देना भी अति आवश्यक है। फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। अगर कोई देनदारी चल रही है तो उसे पूरा करने में बहुत अधिक प्रयास रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में अगर कुछ सुधार चल रहा है तो वास्तु संबंधी नियमों द्वारा सुधार लाना कार्य क्षेत्र के वातावरण को पॉजिटिव बनाएगा। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोक-झोंक रहेगी। युवा वर्ग व्यर्थ की मौजमस्ती में समय ना व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्य भार और तनाव की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या महसूस होगी। अपने आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7