कुंडली के छठे घर में राहु का प्रभाव:ऐसे लोग कभी समय से कर्जा नहीं चुका पाते और अदालती मामलों में भी लापरवाह करते हैं

जिन लोगों की कुंडली के छठे घर में राहु होता है ऐसे लोग अपनी बीमारियों को लेकर लापरवाह होते हैं। सही वक्त पर जांच और इलाज नहीं करवाते हैं। दवाइयां भी सही समय पर नहीं लेते। इस कारण उनके छोटे रोग भी बड़े हो जाते हैं। राहु के कारण ऐसे लोग अलग-अलग डॉक्टर को दिखाते रहते हैं। कभी आयुर्वेद तो कभी होम्योपैथी तो कभी एलोपैथी। इस कारण भी बीमारियां समय से खत्म नहीं हो पाती। राहु के कारण इस तरह के लोग कोई भी काम शुरू करने पहले कर्ज के बारे में सोचते हैं। कर्ज का गणित लगाने लगते हैं। ऐसे लोग कितना भी गणित लगा लें लेकिन समय से कर्जा नहीं चुका पातें। उनकी किश्तें डिस्टर्ब रहती हैं। इस कारण उन्हें मानसिक परेशानी और आर्थिक नुकसान भी होता है। ऐसे लोग कोर्ट के मामलों में भी लापरवाही करते रहते हैं। अदालती कामों में टालमटोल करते रहते हैं। इससे उन्हें नुकसान होता रहता है। ऐसे लोग भुगतान भी समय से नहीं करते हैं। जिससे उन्हें पेनाल्टी चुकाना पड़ती है। ऐसे लोगों के अपने ननिहाल पक्ष से भी संबंध अच्छे नहीं रहते। राहु के बुरे असर से बचने के लिए क्या करें: नियमित तौर पर सेहत की जांच करवाएं। दवाइयां भी समय से खाएं। कर्जा चुकाने में लापरवाही न करें। नाना और मामा से मधुर अच्छे रखने चाहिए।