ब्रिटेन में लिवरपूल के पास साउथपोर्ट में एक शख्स ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया है। स्काई न्यूज के मुताबिक अब तक 8 लोगों के घायल होने के खबर है। इनमें कई बच्चे भी शामिल है। घायलों को चिल्ड्रन अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हमले में इस्तेमाल किए चाकू को जब्त कर लिया है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल पर न जाने की अपील की है। घटना भारतीय समयानुसार सोमवार शाम 4 बजकर 20 मिनट पर हुई है। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…