देश के पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून एक्टिव है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार (30 जुलाई) को मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, सोमवार रात केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण 4 गांव मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांव लैंड स्लाइड की चपेट में आ गए। इससे दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई केरल सरकार के मुताबिक मंगलवार (30 जुलाई) को सुबह करीब 2 बजे पहली बार और करीब 4 बजे दूसरी बार लैंडस्लाइड हुआ। लैंडस्लाइड में 400 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि खोज और बचाव अभियान में भाग लेने के लिए वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर जल्द ही सुलूर से वायनाड के लिए रवाना होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2019 में भी वायनाड के इसी इलाके में लैंडस्लाइड हुआ था, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी और करीब 52 घर तबाह हो गए थे। IMD ने मध्य प्रदेश के 7 जिलों बड़वानी, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, रायसेन, रतलाम और उज्जैन में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। नदियों के बाढ़ के चलते एमपी के 11 बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। वायनाड में लैंड स्लाइड की तस्वीरें… केरल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वायनाड लैंड स्लाइड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम बना दिया है। साथ ही इमरजेंसी हेल्थ सर्विस के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 8086010833 और 9656938689 जारी किए। वैथिरी, कलपट्टा, मेप्पाडी और मनंतवडी अस्पताल समेत सभी अस्पताल तैयार हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक रात में ही सभी स्वास्थ्यकर्मी अस्पतालों में तैनात कर दिए गए थे। वायनाड में भी और टीमें तैनात की जाएंगी। फायरफोर्स और NDRF की टीमें रेस्क्यू कर रही हैं। कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश का अलर्ट
बहुत भारी बारिश (7 राज्य): गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड, मिजोरम। भारी बारिश (17 राज्य): गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, झारखंड। देशभर से बारिश की फोटोज… आगे कैसा रहेगा मौसम…
31 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश (12 सेमी से ज्यादा) का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और केरल में भारी बारिश (7 सेमी तक) का अनुमान है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: धीमा हुआ बारिश दौर, पारा 40 डिग्री, आज भी 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, एक हफ्ते तक एक्टिव रहेगा मानसून राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। सोमवार को पश्चिमी जिलों बाड़मेर, जालोर, सिरोही को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहा और धूप निकली। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 11 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट, अगले 2 दिन ज्यादातर जगहों पर बारिश; अब तक 580mm वर्षा, औसत से 6% अधिक छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में आज मौसम विभाग ने हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुताबिक बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, बस्तर और कोंडागांव जिले में के एक दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: जबलपुर में बरगी डैम के 7 गेट खुले, उज्जैन में मकान गिरने से महिला की मौत मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। भोपाल में सोमवार सुबह धुंध के साथ हल्की बारिश हुई। उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर मंदिर डूब गए हैं। शाजापुर में बाढ़ आ गई है, जिससे घर और दुकानों में पानी भर गया है। जबलपुर में बरगी डैम का जलस्तर बढ़कर 418.55 मीटर पर पहुंच गया है। इसके 21 में से 7 गेट सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे खोल दिए गए। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 2 दिन तेज बारिश का अलर्ट, 5 शहरों के लिए चेतावनी, फिर होगी मानसून की वापसी हरियाणा से मानसून रुठा हुआ है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने अब उम्मीद जताई है कि 48 घंटे बाद यानी अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून फिर सक्रिय होगा। राजस्थान में बन रहे दबाव के चलते वर्षा होने की उम्मीद है। वर्षा नहीं होने से सिरसा का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: मानसून में सता रही गर्मी, गोपालगंज का तापमान पहुंचा 40 डिग्री, प्रदेश के 26 जिलों में अलर्ट 13 जुलाई से ही बिहार की सीमा से मानसून का टर्फ लाइन बाहर है। इसकी वजह से प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 5 जिलों में बरसात का येलो अलर्ट, 2 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना; तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज पंजाब में सोमवार मौसम में आए हल्के बदलाव के बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। राज्य के अधिकतम औसतन तापमान में 1.3 डिग्री की कमी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज और आने वाले 3 दिन पंजाब में बारिश को लेकर अलर्ट रहेगा। अनुमान है कि इन चार दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…