प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 30 जुलाई को दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे हैं। ये केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद होने वाली कॉन्फ्रेंस है। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री यानी CII ने इसका आयोजन किया है। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य विकास के लिए सरकार के विजन और इस प्रयास में इंडस्ट्री के रोल की रूपरेखा तय करना है। PM मोदी के भाषण की प्रमुख बातें 1000 से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स कॉन्फ्रेंस में शामिल
प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, इंडस्ट्री, सरकार, डिप्लोमेटिक कम्युनिटी और थिंक टैंकों सहित अन्य सेक्टरों से 1000 से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए है। वहीं, कई लोग देश और विदेश के CII सेंटर्स से जुड़े है। बजट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, ‘विकसित भारत के लिए बजट इन्क्लूसिव ग्रोथ यानी समावेशी विकास सुनिश्चित करता है। इसके अलावा ये बजट समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाता है और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करता है।’ वित्त मंत्री ने 23 जुलाई को पेश किया था बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को संसद में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, बजट में ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच जॉब्स, MSME, एग्रीकल्चर सेक्टर, स्टार्टअप और इकोनॉमिक ग्रोथ पर फोकस करते हुए एक मजबूत प्लान की रूपरेखा तैयार की गई है। क्या है कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री?
1895 में स्थापित कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) भारत की एक गैर-सरकारी, नॉन-प्रॉफिट, इंडस्ट्री लेड एंड इंडस्ट्री मैनेज्ड ऑर्गनाइजेशन है। यह ऑर्गनाइजेशन भारत की इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट प्रोसेस में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस ऑर्गनाइजेशन का मुख्यालय दिल्ली में है। ये खबर भी पढ़ें… 24 पॉइंट में 2024 का बजट: नई टैक्स रिजीम में 7.75 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री; मोबाइल फोन और सोना-चांदी सस्ते होंगे न्यू टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है। नई टैक्स रिजीम में अब 50 हजार की जगह 75 हजार रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा। पुरानी टैक्स रिजीम चुनने पर 2.5 लाख रुपए तक की इनकम ही टैक्स फ्री रहेगी, लेकिन इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87A के तहत 5 लाख तक की इनकम पर टैक्स बचा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…