KKK 14: असीम रियाज ने रोहित से किया झगड़ा:खुद को शो का हीरो बताया; टीवी एक्टर्स कुशाल और अर्जित बोले- ‘इसे मदद की जरूरत है’

‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा रह चुके असीम रियाज ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के कंटेस्टेंट हैं। हालांकि शो के पहले हफ्ते में ही ड्रामा हो गया। असीम की अभिषेक कुमार और शालिन भनोट से जोरदार लड़ाई हो गई। यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि रोहित शेट्टी को बीच-बचाव करना पड़ा। असीम की रोहित शेट्टी से भी बहस हो गई। लड़ाई के बाद आसिम को शो छोड़ना पड़ा। असीम के फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं। वहीं, कई लोग उन्हें घमंडी भी कह रहे हैं। असीम की हरकतों पर टीवी एक्टर्स कुशाल टंडन और अर्जित तनेजा का रिएक्शन सामने आया है। कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि असीम जो पैसे और कारें दिखाते हैं, उनका बैंक डिटेल्स दिखाएं ताकि सबको पता चले। उन्होंने रोहित शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस सिचुएशन को बहुत अच्छे से संभाला है। अर्जित तनेजा, जो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का हिस्सा थे, ने भी असीम की आलोचना की। उन्होंने असीम को ‘भ्रमित’ और ‘बेवकूफ’ कहा। अर्जित ने भी कहा कि ‘KKK 14’ के इस कंटेस्टेंट को मदद की जरूरत है। दूसरी ओर, असीम के भाई उमर रियाज ने इस पूरे ड्रामा पर एक क्रिप्टिक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘किसी को इतना मत गिराओ कि उनके सबसे बुरे राक्षस बाहर आ जाएं। उसके बाद जो कुछ भी होता है, वह न तो सही है और न ही कभी होगा।’ दरअसल, शो में शुरू से ही अभिषेक कुमार और शालीन भनोट समेत कई कंटेस्टेंट्स असीम का मजाक बना रहे थे। पहले दिन के स्टंट में असीम की हार हुई और उन्हें फीयर फंदा मिला। दूसरे स्टंट में भी नाकाम रहने के बाद कंटेस्टेंट्स ने उनका मजाक उड़ाया। असीम ने स्टंट में नाकाम रहने का दोष मेकर्स पर डाला और कहा कि अगर कोई और स्टंट करके दिखा दे, तो वह एक रुपए भी नहीं लेंगे। रोहित शेट्टी ने वीडियो दिखाकर बताया कि टीम पहले खुद स्टंट करती है। इसके बाद असीम ने रोहित से बहस की और कहा कि वह शो पर फैंस के लिए आए हैं, पैसे के लिए नहीं। असीम ने अन्य पार्टिसिपेंट्स को भी लूजर कहा। उन्होंने दावा किया कि शो की चर्चा उनकी वजह से हो रही है। अंत में, असीम को शो से निकाल दिया गया। एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस 14वें सीजन में टाइगर श्राॅफ की बहन कृष्णा श्रॉफ, शिल्पा शिंदे, शालीन भनोट, निमृत कौर अहलूवालिया और सुमोना चक्रवर्ती समेत 12 सेलेब्स ने भाग लिया है।