जिया रॉय ने इंग्लिश चैनल पार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। ‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ का उद्धाटन सत्र आयोजित हुआ। वहीं, भारत में होगा एशिया कप 2025 का आयोजन। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. ‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ का उद्धाटन सत्र: 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ के उद्धाटन सत्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सूर्य घर योजना में एक-एक घर को 75,000 रुपए देने की घोषणा की। 2. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम के राज्यपाल बने: 30 जुलाई को लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने असम के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने गुलाब चंद कटारिया की जगह ली, जिन्हें पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. मनु-सरबजोत ने पिस्टल मिक्स्ड में ब्रॉन्ज जीता: 30 जुलाई को मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया को 16-10 से हरा दिया। मनू एक ही ओलिंपिक गेम्स में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं। 4. भारत में खेला जाएगा एशिया कप 2025: 29 जुलाई को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अगले संस्करण की मेजबानी दी। भारत में 2025 में मेंस एशिया कप का आयोजन किया जाएगा। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. जिया ने इंग्लिश चैनल पार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया: 29 जुलाई को जिया रॉय इंग्लिश चैनल पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज पैरा स्विमर बन गईं। उन्होंने 28 से 29 जुलाई के बीच 17 घंटे 25 मिनट के समय में इंग्लिश चैनल पार किया। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 30 जुलाई का इतिहास: 1930 में आज ही के दिन फीफा वर्ल्ड कप का पहला फाइनल खेला गया था। उरुग्वे ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता था। इस वर्ल्ड कप से पहले फुटबॉल का बड़ा इवेंट सिर्फ ओलिंपिक में होता था। 1932 के ओलिंपिक खेलों में से फुटबॉल को हटा दिया गया था। ब्राजील ने अब तक 5 फीफा वर्ल्ड कप जीते हैं। ब्राजील वर्ल्ड कप के सभी 22 एडिशन में खेलने वाली इकलौती टीम है।