भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और शभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं। दूसरे ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट खोकर 11 रन है। सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे हैं। पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में DLS मेथड की वजह से भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इन दो जीत के साथ भारत पहले ही सीरीज में कब्जा कर चुका हैं। 27 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे में टीम इंडिया 3 मैच की टी-20 सीरीज के बाद 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी।