भारत-श्रीलंका तीसरा टी-20:हसरंगा ने भारत का छठा विकेट लिया, शुभमन 39 रन पर आउट

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट खोकर 81 रन है। शुभमन गिल और रियान पराग क्रीज पर है। मैच का स्कोरकार्ड…. श्रीलंका की तरफ से महीश थीक्षाना ने यशश्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को आउट किया। अपना पहला मैच खेल रहे चामिंडु विक्रमासिंघे ने संजू सैमसन को आउट किया। असिथा ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार का विकेट लिया। रमेश ने अपने पहले ओवर में सफलता दिलाई। उन्होंने शिवम दुबे को कैच आउट कराया। सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे हैं।