बाॅलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अक्सर पैपराजी के साथ बहस होती है। अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की है। तापसी ने कहा कि पैपराजी उन्हें फिल्में लाकर नहीं देते। वो उन्हें अपने काम से मिलती हैं। उनकी रिक्वेस्ट पूरा करना जरूरी नहीं लगता: तापसी
इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के प्रमोशन में बिजी तापसी ने फीवर एफएम को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। तापसी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वो पैपराजी की रिक्वेस्ट पूरा करने के लिए बाध्य हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें उन वन-लाइनर्स से दिक्कत है जिन्हें पैपराजी सेलेब्स स्पाॅटेड वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए यूज करते हैं। सनसनीखेज बनाकर शेयर करते हैं वीडियाेज
तापसी ने आगे कहा, ‘अच्छी खबरों पर कौन क्लिक करता है? आखिरी बार आपने किस अच्छी खबर पर क्लिक किया था? अब इस तरह की खबरें ज्यादा सनसनीखेज हैं। कहा जाता है कि मैं पैप्स से गलत बर्ताव कर रही हूं। फिर लोग सोचते हैं अरे.. अच्छा.. ऐसा हो गया ? अब तो वीडियो देखना पड़ेगा। और इस तरह से पैपराजी के ये वीडियोज ऑडियंस के लिए ज्यादा एक्साइटिंग हो जाते हैं।’ पैप्स सिर्फ अपना मतलब पूरा कर रहे हैं
अंत में एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये चीजें करने से मुझे फिल्में नहीं मिलेंगी। मेरी फिल्में खुद ही बोलती हैं। तो मुझे इस सो-कॉल्ड मीडिया सेक्शन को खुश करने की जरूरत महसूस नहीं होती। मैं तो उन्हें मीडिया का हिस्सा भी नहीं मानती क्योंकि वो सिर्फ अपना मतलब पूरा कर रहे हैं कि कोई तो उनके पोर्टल पर क्लिक कर दे।’ वर्कफ्रंट पर तापसी की अगली फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ है। इसमें उनके अपोजिट विक्रांत मेसी और सनी कौशल नजर आएंगे। यह 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।