न्यूयॉर्क में अकेले छुट्टियां मना रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन:यूजर्स कर रहे सवाल, अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या कहां पर हैं

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी फैमिली से दूर न्यूयॉर्क में अकेले छुट्टियां मना रही हैं। न्यूयॉर्क से एक फैन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐश्वर्या के साथ फोटो पोस्ट की है। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल फोटो को देखकर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि इस वेकेशन पर उनके साथ पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या आए हैं या नहीं? ऐश्वर्या राय बच्चन की फैन कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस और पॉडकास्टर जेरी रेयना हैं। उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपनी दो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो ऐश्वर्या राय के साथ खुशी से पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। जेरी ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है। जेरी रेयना ने लिखा है, ‘अपने जीवन में दो बार अपने आदर्श से मिलना ग्रिड पर एक खास जगह पाने जैसा है। मुझे मेरे सबसे अच्छे रूप में देखने के लिए स्वाइप करें।’ उन्होंने आगे लिखा है, ‘ऐश, हमेशा मेरे प्रति इतनी दयालु होने के लिए धन्यवाद। जब मैंने आपको मेरे जीवन में आपके प्रभाव के बारे में बताया तो आपने बहुत ध्यान से सुना। इसके लिए आपको धन्यवाद देना मेरा ड्रीम था। मैं आपके लिए इस दुनिया में सभी खुशियों और आनंद की कामना करती हूं।’ वायरल फोटो को देखकर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि आखिर वो वेकेशन पर अकेले क्यों गई हैं? उनके साथ पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या आए हैं या नहीं? बतादें कि अनंत अंबानी की शादी में भी ऐश्वर्या कभी अकेली तो कभी अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। इस शादी में अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ शामिल हुए थे। उनके साथ ऐश्वर्या नहीं नजर आईं थीं। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर तलाक के बारे में एक पोस्ट को लाइक किया, जिससे उनके फैंस में हलचल मच गई थी।