एडटेक कंपनी बायजूस और BCCI 158 करोड़ रुपए के बकाया से जुड़े विवाद को निपटाने के लिए सहमत हो गए हैं। कंपनी के फाउंडर बायजू रवीन्द्रन के वकीलों ने 31 जुलाई को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में इसकी जानकारी दी। BCCI को ये पेमेंट 2 और 9 अगस्त को किश्तों में किया जाएगा। बायजू रवींद्रन के भाई रिजू ये पेमेंट करेंगे। रिजू कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक हैं। ये मामला भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के लिए बायजूस की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड और BCCI के बीच स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है। 16 जुलाई को NCLT ने स्वीकार की थी याचिका
BCCI ने 158 करोड़ रुपए की बकाया राशि वसूलने के लिए बायजूस की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पिछले साल याचिका दायर की थी। 6 जुलाई 2024 को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने बायजूस पर दिवालिया कार्रवाई शुरू करने की याचिका स्वीकार की थी। इसके खिलाफ कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने NCLAT में याचिका दायर की थी। बायजूस ने BCCI को नहीं दिए कॉन्टैक्ट के ₹158.9 करोड़
पिछले साल जनवरी में बायजूस ने BCCI को 143 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी भुनाने की अनुमति दी थी। वर्तमान में बायजूस पर बकाया राशि 158.9 करोड़ रुपए है। BCCI की ओर से 8 सितंबर 2023 को दायर किया गया मामला 28 नवंबर को सुनवाई के लिए आया था। पहली बार 21 अगस्त 2022 को डिफॉल्ट किया था
थिंक एंड लर्न ने इंडियन क्रिकेट टीम के कई इंटरनेशनल टूर और सीरीज के बाद BCCI की ओर से भेजे किए गए कुल 12 इनवॉइस (बिल) पर डिफॉल्ट किया है। BCCI ने बताया कि बायजूस ने पहली बार 21 अगस्त 2022 को डिफॉल्ट किया था। NCLT ने कहा था- ई-मेल ट्रेल से बायजूस का डिफॉल्ट जाहिर
NCLT की बेंगलुरु बेंच ने याचिका मंजूर करते हुए कहा था कि BCCI और बायजूस के बीच ई-मेल ट्रेल से यह साफ है कि थिंक एंड लर्न ने डिफॉल्ट किया है। बेंच ने पंकज श्रीवास्तव को इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल नियुक्त किया है। उन्हें नियुक्ति की तारीख से 30 दिनों के भीतर क्रेडिटर्स की एक कमेटी बनानी होगी। कंपनी का कंट्रोल मौजूदा मैनेजमेंट से क्रेडिटर्स को मिलेगा
इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के मुताबिक, कंपनी का कंट्रोल अब मौजूदा मैनेजमेंट से क्रेडिटर्स (जिनका पैसा बकाया है) को मिलेगा। वहीं, कंपनी के कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) में रहने के दौरान बायजूस के कोई भी एसेट ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे। इन्वेस्टमेंट फर्म प्रोसस का 4,115 करोड़ रुपए का निवेश डूबा
बीते दिनों इन्वेस्टमेंट फर्म प्रोसस ने बायजूस में अपने निवेश को राइटऑफ कर लिया था। यानी निवेशक ने मान लिया था कि बायजूस में उसका करीब 4,115 करोड़ रुपए का निवेश डूब गया। एडटेक कंपनी में उसकी 9.6% हिस्सेदारी थी। इन्वेस्टर ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी थी। ये खबर भी पढ़ें… बायजूस में प्रोसस की हिस्सेदारी जीरो हुई: इन्वेस्टमेंट फर्म ने माना ₹4,115 करोड़ का निवेश डूब गया, कहा- कंपनी के भविष्य पर संशय इन्वेस्टमेंट फर्म प्रोसस ने वित्तीय संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजूस में अपने निवेश को राइटऑफ कर लिया है। यानी निवेशक ने मान लिया है कि बायजूस में उसका 493 मिलियन डॉलर (करीब 4,115 करोड़ रुपए) का निवेश डूब गया। एडटेक कंपनी में उसकी 9.6% हिस्सेदारी थी। इन्वेस्टर ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। प्रोसस के प्रवक्ता ने बताया कि उसके पास बायजूस की वित्तीय स्थिति, देनदारियों और भविष्य के दृष्टिकोण के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। इससे पहले 21 मई को फाइनेंशियल फर्म HSBC ने बायजूस के भविष्य पर गंभीर डाउट की बात बताकर उसकी वैल्यूएशन जीरो कर दी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दिवालिया कार्रवाई आगे बढ़ी तो बंद हो जाएगी बायजूस: CEO बायजू रवीन्द्रन ने कोर्ट फाइलिंग में यह बात कही, बोले- कारोबार पूरी तरह से ठप हो जाएगा एडटेक कंपनी बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू होती है, तो इसके चलते कंपनी के हजारों कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही कंपनी की सर्विसेज भी पूरी तरह से बंद हो जाएंगी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बायजूस के फाउंडर और CEO बायजू रवीन्द्रन ने कोर्ट फाइलिंग में यह बातें कही हैं। 3 दिन पहले नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू करने के लिए BCCI की याचिका स्वीकार कर ली थी। अब इस मामले में NCLT ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बायजूस की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं और इसके बोर्ड को निलंबित कर दिया गया है। ये मामला भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के लिए बायजूस और BCCI के बीच स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…