करेंट अफेयर्स 31 जुलाई:ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के राज्यपाल बने, आर्मी मेडिकल सर्विस की पहली महिला DG बनीं साधना सक्सेना

प्रीति सूदन UPSC की अध्यक्ष बनीं। मृदु पवन दास रवांडा में भारत के हाई कमिश्नर बने। वहीं, ईरान में मसूद पजशकियान ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के राज्यपाल बने: 31 जुलाई को ओम प्रकाश माथुर ने सिक्किम के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विश्वनाथ सोमदार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। 2. साधना सक्सेना आर्मी मेडिकल सर्विस की पहली महिला DG बनीं: 31 जुलाई को लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना को आर्मी मेडिकल सर्विस का डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। साधना 1 अगस्त को पदभार संभालेंगी। वे पदभार संभालते ही इस पद पर काम करने वाली पहली महिला बन जाएंगी। नियुक्ति (APPOINTMENT) 3. प्रीति सूदन UPSC अध्यक्ष नियुक्त: 30 जुलाई को केंद्र सरकार ने प्रीति सूदन को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) का चैयरमैन नियुक्त किया। सूदन ने मनोज सोनी की जगह ली है, जिन्होंने 20 जुलाई को पद से इस्तीफा दिया था। 4. मृदु पवन दास रवांडा में हाई कमिश्नर बने: 30 जुलाई को केंद्र सरकार ने मृदु पवन दास को रवांडा में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया। दास को नीलरतन मृधा की जगह नियुक्ति मिली है, जो 2021 से रवांडा में पदस्थ हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. ईरान में मसूद पजशकियान ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली: 30 जुलाई को ईरान में मसूद पजशकियान ने देश के 9वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इसमें भारत-पाकिस्तान समेत कई देशों के नेता शामिल हुए थे। भारत का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 31 जुलाई का इतिहास: 1995 में आज ही के दिन भारत में पहली बार मोबाइल फोन से दो लोगों ने बात की थी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने कोलकाता के राइटर्स बिल्डिंग से टेलिकॉम मिनिस्टर सुखराम को दिल्ली कॉल किया था। नोकिया और टेल्स्ट्रा ने मिलकर जुलाई 1995 में कलकत्ता में मोबाइल नेटवर्क का काम पूरा किया था। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलिकॉम मार्केट है।