गुरुवार, 1 अगस्त को मेष राशि के लोगों को यात्रा का मौका मिलेगा। मिथुन राशि के लोग अवसरों को सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करें। तुला राशि के लोगों को रिश्ते सुधारने पर ध्यान देना होगा, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – PAGE OF CUPS काम संबंधी यात्रा होगी। प्रयत्नों के जरिए ज्ञान प्राप्त करना संभव हो सकता है। पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए समस्या का हल ढूंढने की कोशिश करनी होगी। प्रयत्नों के जरिए विश्वास बढ़ेगा। जीवन में आ रहे बदलाव का स्वीकार करें। करियर : काम में आसानी से प्रगति हो सकती है। बड़ा लाभ भी मिलेगा। लव : रिलेशनशिप ठीक करने के लिए थोड़ा संयम दिखाएं। हेल्थ : गले की खराश हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 3 वृषभ – NINE OF PENTACLES निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करने की जरूरत है। परिवार के लोगों की आप पर बढ़ रही नाराजगी का असर आपकी सोच पर हो सकता है। खर्च योजना बनाकर ही करें। अचानक से बड़े खर्च होने की संभावना बन रही है। अधिकतर बातों पर नियंत्रण करना संभव होगा। करियर : काम की गति धीमी रहेगी। परिवार के बीच चल रहे विवाद से खुद को दूर रखें। हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 7 मिथुन – SIX OF CUPS अवसरों को जैसे हैं, वैसे ही स्वीकार करें। फिलहाल आपको अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने पर ध्यान देने की जरूरत है। बेचैनी रहेगी। इस कारण काम पर असर हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। भावनाओं पर नियंत्रण न होने से समस्या हो सकती है। करियर : लोगों के साथ की वजह से काम से संबंधित डर कम होगा। लव : पार्टनर के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। हेल्थ : दांत से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 8 कर्क – THE EMPEROR काम पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। जिन बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं, उन पर ध्यान दें। स्पष्ट जानकारी मिलने से निर्णय लेना आसान हो सकता है। परिवार के बीच चल रहे विवाद से फिलहाल खुद को दूर रखें। आपके पक्ष को समझने के लिए अन्य लोग तैयार नहीं हैं, ये बात समझ आएगी। करियर : काम से संबंधित आत्मनिर्भरता बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। आपका काम सही तरीके से करने की काबिलियत आप में है, इस बात पर ध्यान दें। लव : पार्टनर का मिल रहा साथ महत्वपूर्ण होगा। हेल्थ : दांत से संबंधित समस्या को ठीक होने में वक्त लगेगा। अपेक्षा से ज्यादा पैसा भी खर्च हो सकता है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 1 सिंह – PAGE OF SWORDS दुविधाएं बनी रहेंगी। करीबी लोगों के साथ समय बिताने से अकेलापन दूर होगा। दूसरों पर निर्भरता न बनने दें। अचानक से बड़ी खरीदारी की योजना बनेगी, प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। करियर : युवाओं की लोगों से मिल रहे सुझाव की वजह से दुविधा बढ़ेगी। अपनी मर्जी के अनुसार निर्णय लेने की कोशिश करें। लव : रिलेशनशिप को ठीक होने में वक्त लगेगा। विवाद को तुरंत सुलझाने की कोशिश करें। हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 2 कन्या – EIGHT OF CUPS पुरानी बातों का अवलोकन करते हुए आगे के निर्णय लें। किसी भी बात को जरूरत से अधिक महत्व न दें। खर्च सही बातों के लिए होगा, इसलिए चिंता न करें। अध्यात्मिक बातों की सहायता से शांति प्राप्त हो सकती है। करियर : काम की जगह आने वाले बदलाव को स्वीकार करें। वर्ना नुकसान हो सकता है। लव : पार्टनर के बीच दूरियां बढ़ती नजर आएंगी। हेल्थ : शरीर में हार्मोनल तकलीफ होने की संभावना है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 9 तुला – FIVE OF SWORDS बेचैनी का असर आपसी रिश्ते पर हो सकता है। जब तक आप खुद को बड़ा निर्णय लेने के लिए सक्षम महसूस नहीं करते हैं, तब तक हड़बड़ी न करें। पैसा से संबंधित रिस्क के कारण नुकसान होने की संभावना है। हर बात को सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। करियर : करियर में बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए नए स्किल्स सीखें। लव : रिलेशनशिप में सुधार करने के लिए एक-दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करें। हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 4 वृश्चिक – THE HANGEDMAN पुरानी विचारों में अटके रहने से वक्त बर्बाद हो सकता है। काम की गति तेज करने की जरूरत है। समय का सही तरीके से उपयोग करने की कोशिश करें। यदि काम में मन नहीं लग रहा है तो जो बातें मन को रिझाती हैं, उन पर ध्यान दें। नकारात्मक विचारों से बचें। करियर : मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त करने में वक्त लगेगा। लव : परिवार के विवाद के कारण आपको तनाव महसूस हो सकता है। पार्टनर के साथ सही तरीके से बातचीत करें। हेल्थ : उल्टी और अपचन की तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 5 धनु – THE HERMIT अपने अनुभवों का इस्तेमाल करते हुए लोगों को मार्गदर्शन दें। आपके सकारात्मक कर्मों का फल प्राप्त होगा। आपके आसपास बढ़ रही सकारात्मक ऊर्जा के कारण अनेक समस्याएं दूर हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन में सुधार करने के लिए कठोर निर्णय लेने होंगे। करियर : काम से संबंधित उतार-चढ़ाव तकलीफ का कारण बनेंगे। लव : आपका रिलेशनशिप आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए बेकार के विवादों से खुद को दूर रखें। हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 6 मकर – KING OF PENTACLES अपने निर्णय पर टिके रहने के लिए इच्छाशक्ति को मजबूत बनाएं। अगले दो-तीन दिन अनेक कठिनाइयों से आपका सामना हो सकता है। अधिकतर बातें विचारों पर असर दिखाएंगी, इस कारण काम करने की क्षमता कम हो सकती है। निवेश करना आपके लिए संभव होगा, इस कारण भविष्य संबंधी आर्थिक चिंता दूर होगी। करियर : पैसों से संबंधित कोई नया स्रोत फायदा दे सकता है। लव : पार्टनर के साथ बातचीत सीमित रहेगी। हेल्थ : गलत खान-पान के कारण सेहत बिगड़ने की संभावना है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 2 कुंभ – THE STAR अपनी गलतियों का एहसास होगा, इस कारण गलतियां सुधारने की कोशिश करेंगे। घर पर मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा। दिनभर व्यस्तता हो सकती है। काम के साथ व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देने की कोशिश करें। बड़ी खरीदारी हो सकती है। करियर : अपने काम के अलावा एक और नई जिम्मेदारी आपको प्राप्त हो सकती है, जो आर्थिक लाभ भी देगी। लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा। पार्टनर्स अपने व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना पसंद करेंगे। हेल्थ : शरीर में पानी की कमी होने से तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 3 मीन – THE EMPRESS अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए योजना बनाकर काम शुरू करें। सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। प्रॉपर्टी से संबंधित लेन-देन करते समय हड़बड़ी न करें। आपको प्रॉपर्टी से संबंधित अवसर प्राप्त हो सकता है। नियम-कायदे से जुड़ी परेशानी है तो इसका निर्णय आपके पक्ष में होगा। करियर : महिलाओं को काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आपकी गलती को आपके खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है। लव : रिलेशनशिप से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों को समझें। हेल्थ : महिलाओं को सेहत संबंधी दिक्कत रहेगी। शरीर की बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 9