देश का मानसून ट्रैकर:हिमाचल प्रदेश में 3 जगह बादल फटे, 35 लापता; मलाणा में पावर प्रोजेक्ट 1 का डैम टूटा

हिमाचल प्रदेश में बीती रात भारी बारिश के बाद 3 जगह बादल फटने की खबर आई है। कुल्लू, मंडी और रामपुर में बारिश से भारी तबाही हुई है। रामपुर के समेज खड्ड में बादल फटने के बाद समेज गांव के कई घर बह गए। 35 लोग लापता हैं। नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से मलाणा में पावर प्रोजेक्ट 1 का डैम टूट गया। उत्तराखंड में केदारनाथ और टिहरी गढ़वाल के घनसाली में बुधवार रात बादल फटे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक शख्स घायल है। केदारनाथ यात्रा रूट पर 30 मीटर की सड़क टूटकर मंदाकिनी में समा गई। यहां 200 से ज्यादा लोग फंसे हैं। फिलहाल यात्रा रोकी गई है। झारखंड के रोहतास में वाटर फॉल में फंसे लोग झारखंड के रोहतास में कशिश वाटर फॉल में बुधवार को बारिश के बाद अचानक पानी बढ़ गया। जिससे यहां घूमने गए 30 से ज्यादा लोग फंस गए। हालांकि, बाद में सभी ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर तेज धारा से बाहर निकलने की हिम्मत दिखाई। जुलाई में भी मां तुतला भवानी धाम में बाढ़ 6 से ज्यादा लोग फंस गए थे, जिनका रेस्क्यू वन विभाग की टीम ने किया था। दिल्ली-कर्नाटक में स्कूलों की छुट्‌टी
बारिश के रेड अलर्ट के चलते देर रात को दिल्ली और कर्नाटक के कुछ जिलों में आज गुरुवार के लिए स्कूल-कॉलेजों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार (1 अगस्त) को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट के चलते आज स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है संसद और सुप्रीम कोर्ट में भी पानी भरा
संसद, सुप्रीम कोर्ट, एम्स, लुटियंस दिल्ली, भारत मंडपम, इंडिया गेट-रिंग रोड टनल, प्रगति मैदान पानी में डूबे रहे। कई पेड़ धराशायी हुए। रोज 20 मिनट में पूरे होने वाले सफर में 4:30 घंटे से ज्यादा लगे। खराब मौसम के चलते शाम 7:30 से 8 बजे के बीच 10 फ्लाइट डायवर्ट की गईं। 8 जयपुर भेजी गईं, 2 को लखनऊ भेजा गया। मौसम विभाग ने दिल्ली अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में पानी भरने के कारण LG ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। नॉर्थ दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक इमारत ढह गई। दिल्ली मयूर विहार फेज थ्री में एक महिला और बच्चा नाले में बहे। तीन दिन पहले बेसमेंट में पानी भरने से चर्चा में आए ओल्ड राजेंद्र नगर में फिर पानी भर गया। उत्तराखंड में मंदाकनी के उफनने के बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ मची
बादल फटने के बाद मंदाकिनी के उफनने से गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक की सड़कों पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ता देख सोनप्रयाग और गौरीकुंड के होटल खाली करा लिए गए। रुद्रप्रयाग के DM सौरभ गहरवार के मुताबिक यात्रा रोक दी गई है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। केरल में लैंडस्लाइड में 249 मौतें, 240 लापता
केरल के वायनाड में तेज बारिश की वजह से सोमवार (29 जुलाई) देर रात 4 अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हुए लैंडस्लाइड में 4 गांव बह गए। अब तक 249 लोगों की मौत हो चुकी है। 131 अस्पताल में हैं, जबकि 240 लोगों के लापता होने की खबर है। रेस्क्यू के लिए आर्मी, एयरफोर्स, SDRF और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। पूरी खबर पढ़ें… देशभर से बारिश की फोटोज… UP में विधानसभा में पानी घुसा
UP में लंबे इंतजार के बाद जमकर बारिश हुई। लखनऊ में इतनी बारिश हुई कि विधानसभा के अंदर पानी घुस गया। प्रयागराज में भी तेज बारिश के बाद जार्जटाउन थाने में पानी भर गया। आगरा में बारिश के बीच कार ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर नाले में गिरे। महिला की नाले में डूबने से मौत हो गई। बच्चे को बचा लिया गया। 2 अगस्त को 21 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है राज्यों में मौसम का हाल… मध्यप्रदेश : भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत 19 जिलों में अलर्ट अगस्त के पहले ही दिन प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होकर अगले 4 दिन तक बना रहेगा। गुरुवार को भोपाल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ने के साथ ही उमस बढ़ गई है। अगले दो-चार दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज राज्य के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केन्द्र से जारी रिपोर्ट देखें तो राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक 210.7 mm बरसात हो चुकी है। जबकि इस सीजन में अब तक (1 जून से 30 जुलाई तक) 211.7 mm बरसात होती है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात 80 mm करौली में दर्ज हुई। पूरी खबर पढ़ें छत्तीसगढ़: अगले 3 घंटे बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बरसेंगे बादल छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह 7 से 10 बजे तक बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर, सरगुजा ,बलरामपुर और ​​​बलौदा बाजार जिले के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… UP: मानसून फिर से एक्टिव हो रहा, 16 जिलों में अलर्ट UP में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को 17 जिलों में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी UP के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि 58 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। बिजली भी गिरने का भी खतरा है। पूरी खबर पढ़ें बिहार: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; पटना समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट बिहार में मंगलवार को उमस भरी गर्मी से लोग पूरे दिन परेशान रहे। बुधवार को भी यही हालात रहने के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून की सक्रियता अगले हफ्ते से बढ़ने की संभावना है। मानसून के कमजोर पड़ने से जुलाई में बारिश कम हुई है। वहीं, अगस्त महीने में कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें झारखंड: लातेहार में बिजली गिरने से पांच कांवड़ियों की मौत, तीन घायल झारखंड के लातेहार में गुरुवार सुबह पांच कांवड़ यात्रियों की बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं। सासाराम के अमझोर में कशिश वाटर फॉल में ​करीब 30 से ज्यादा सैलानी फंस गए। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 3 जगह बादल फटे, लापता; घर-गेस्ट हाउस और बिजली प्रोजेक्ट बहा हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, मंडी और रामपुर में 3 जगह बादल फटे। रामपुर के समेज खड्ड में बादल फटने के बाद समेज गांव के कई घर बह गए। इसमें 20 लोगों के बहने की सूचना है। यहां पर एक स्कूल, एक गेस्ट हाउस और एक बिजली प्रोजेक्ट का पावर हाउस भी बह गया है।पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट झारखंड में आसमानी बिजली ने कहर बरपाया है। मंगलवार को बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए हैं। इनमें छह लोगों की हालत गंभीर है। सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत रांची जिले में हुई, जबकि चतरा में तीन और गुमला में लोगों की जान गई। इधर, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें हरियाणा: 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, ज्यादातर शहरों में बादल छाए हरियाणा में बुधवार को फिर से मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में तेज बारिश आ सकती है। अधिकतर शहरों में बादल छाए हुए हैं। हालांकि 4 दिन से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस है। 24 घंटे के दौरान सिरसा जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया, यहां का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें